{"_id":"574a0d524f1c1b2f2d693c31","slug":"fire-caught-in-indira-market-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा मार्केट में आग, लाखों का कपड़ा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा मार्केट में आग, लाखों का कपड़ा जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 May 2016 02:57 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा मार्केट में आंधी और बारिश के बाद शनिवार रात एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में बराबर की दुकानों के चपेट में आने की आशंका से अफरातफरी का माहौल बन गया। फायर कर्मियों ने तीन गाड़ियों से लगातार पानी डालकर आग को बढ़ने नहीं दिया। अलबत्ता लाखों का माल जलकर स्वाह हो गया। देर रात तक यहां व्यापारियों का जमघट लगा हुआ था।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से आग
शहर की इंदिरा मार्केट में विजय मारवाह की मारवाह क्लेक्शन के नाम से कपड़े का कारोबार है। शनिवार रात को आंधी के साथ आई तेज बारिश के बाद मारवाह प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। बिजली की आंख मिचौली के बीच विजय की दुकान में शार्ट सर्किट हो गया। चिंगारी अंदर ही अंदर सुलग कर शोला बनती चली गई।
विज्ञापन
लपटों के बीच धुएं का गुब्बार निकला तो आग का पता चला। मार्केट के बीचोबीच लगी आग से हड़कंप मच गया और मौके पर सैंकड़ों लोगों का जमघट लग गया। एसपी सिटी अजय सिंह की अगुवाई में पुलिस ने भीड़ को हटाकर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया। फायर कर्मियों को आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
तीन वाहनों से पानी की बौछार के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि दोनों तरफ की दुकानें आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। अलबत्ता विजय मारवाह की दुकान का माल जलकर स्वाह हो गया। जिला अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगई ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है।
गाड़ी ले जाने में हुई दिक्कत
इंदिरा मार्किट में शनिवार रात लगी आग के दौरान दमकल की गाड़ियों को अंदर तक ले जाने में काफी दिक्कत हुई, क्योंकि मार्केट का रास्ता संकरा होने के साथ कई मोड़ वाला था। बाद में जैसे-तैसे पाइप बिछाकर आग पर पानी डाला गया।