शर्मनाक: चार साल की मासूम बेटी को पिता ने गंगनहर में फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र में एक पिता ने अपनी चार साल की मासूम बेटी को गंगनहर पुल से नहर में फेंक दिया। गनीमत रही कि वहां से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ गई।
घटना देखते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके चलते उर्स के लिए तैनात किए गए जल पुलिस के जवानों ने तुरंत रेस्क्यू कर बच्ची को सकुशल बचा लिया।
शुक्रवार शाम को कलियर गंगनहर पुल एक कलियर निवासी महबूब चार वर्षीय बच्ची मंतसा के साथ जा रहा था। अचानक ही उस व्यक्ति ने बच्ची को उठाया और गंगनहर में फेंक दिया।
शोर मचाते ही हरकत में आए जल पुलिस के जवान
बच्ची को नहर में फेंकता देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर वहां तैनात जल पुलिस के जवान भी तुरंत हरकत में आ गए और रेस्क्यू शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बच्ची को डूबने से पहले ही बाहर निकाल लिया।
इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। लोगों ने आरोपी पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया गया है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उसने अपनी चार साल की बेटी को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।