{"_id":"5b44d95f4f1c1bc5248b5a09","slug":"father-give-poison-to-his-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने दिया 10 माह की बेटी को जहर, हालत गंभीर, आईसीयू में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने दिया 10 माह की बेटी को जहर, हालत गंभीर, आईसीयू में रखा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
poison
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम सभा मंडला निवासी एक युवक पर उसकी 10 माह की मासूम बच्ची को जहर देकर मारने का आरोप लगा है। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। उसे एम्स में तीन दिनों के लिए आईसीयू में रखा गया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मंडला निवासी महेंद्र सिंह की 10 माह की बच्ची अमृता को परिजनों ने गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची को जहर दिया गया था। नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्ची को एम्स रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि बच्ची की मां करिश्मा देवी ने तहरीर देकर पति महेंद्र सिंह पर बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। बच्ची को एम्स में तीन दिनों तक के लिए आईसीयू में रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक परिवार का किसी बात को लेकर आपस में ही झगड़ा चल रहा है, जिसमें बच्ची को लेकर पिता मानसिक तनाव में था। हालांकि, पुलिस ने अभी बच्ची को जहर दिए जाने की असल वजह बताने से इनकार किया है। दावा है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।