फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   family shifted after cloudburst in haldwani

हल्द्वानी में बादल फटने से भारी नुकसान, कई घरों में मलबा घुसने से सब कुछ तबाह

Fri, 11 Aug 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 11 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
family shifted after cloudburst in haldwani

बृहस्पतिवार की रात डीडीहाट के हुनेरा, थल के गर्जिला और खोली गांव में बृहस्पतिवार रात बादल फटने के कारण तमाम घरों में मलबा भर गया और तमाम घर खतरे की जद में आ गए। गर्जिला के 13 परिवारों को जीआईसी में शिफ्ट कर दिया गया है। शारदा समेत प्रमुख सभी नदियां उफान पर हैं।

विज्ञापन


काशीपुर में एसबीआई की कृषि विकास शाखा की छत टपकने से सर्वर और अभिलेखों को भारी नुकसान पहुंचा है। जलभराव से वहां जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कोश्या कुटौली तहसील प्रशासन ने भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए खैरना से क्वारब तक 12, 13 अगस्त को वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।
विज्ञापन


एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि इस दौरान भवाली से अल्मोड़ा एवं अल्मोड़ा से भवाली की ओर आने-जाने वाले वाहन भवाली-रामगढ़-क्वारब मोटर मार्ग से संचालित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा में शारदा का जलस्तर शुक्रवार को 154000 क्यूसेक तक पहुंच गया।

इस दौरान 10 से 12 और 2 से 4 बजे वाला गेट बंद कर बैराज से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। डीडीहाट के हुनेरा, थल के गर्जिला और खोली गांव में बृहस्पतिवार रात बादल फटने के कारण तमाम घरों में मलबा भर गया।

दहशत में आए लोगों ने रात के समय ही घर छोड़ दिए। गर्जिला गांव के 13 परिवारों को जीआईसी थल में शिफ्ट कर दिया गया है। हुनेरा गांव के पास की पहाड़ी रात के समय तेज आवाज के साथ दरक गई। यह पूरा गांव खतरे की जद में है। खोलीमाली गांव में पेयजल लाइन बह गई है। डीडीहाट के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन से तबाही मची है।

नैनीताल जिले में 12 वीं तक के स्कूल आज भी रहेंगे बंद

family shifted after cloudburst in haldwani

पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर सुबह सात बजे पिनौड़ागाड़, लखनपुर में भारी मलबा पटने से 10 बजे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। तवाघाट से आगे गर्वाधार, पांगला, छिरकिला में सड़क बंद है। धारचूला के गलाती के गड़तोली नाले पर बना पैदल पुल टूट गया है।

तराई में बृहस्पतिवार रात की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पानी भर जाने से खेतों में गन्ने की फसल को नुकसान हुआ है। काशीपुर में एसबीआई की कृषि विकास शाखा की छत टपकने से बैंक का सर्वर, अभिलेख और कंप्यूटर खराब हो गए।

​आर्यनगर और ढकिया गुलाबो में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 25 हजार की आबादी शुक्रवार को बिन बिजली के रही। काशीपुर में एनएच पर बहला नदी पर बने पुल की सुरक्षा दीवार गिर गई।

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने 12 अगस्त को भी कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी सरकारी गैरसरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed