फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake soldier caught in sena bharti rally haldwani

सेना की वर्दी पहनकर हेकड़ी दिखा रहा था युवक, पकड़ा गया तो खोले चौंकाने वाले राज

Tue, 10 Oct 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 10 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fake soldier caught in sena bharti rally haldwani
demo pic

सेना की भर्ती में एक युवक सेना की वर्दी में हेकड़ी दिखाता हुआ पकड़ा गया। इसके बाद उसने जो बातें बताई उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई। पंजाब में एक हवलदार के घर खाना बनाने वाले रसोइये को सेना की वर्दी पहनकर भर्ती में शामिल होने आए युवकों के सामने हेकड़ी दिखाना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


सेना के एक हवलदार ने कोड वर्ड में उससे बात की तो उसकी पोल खुल गई। सेना ने पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया। सैन्य अफसरों के अलावा खुफिया एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की है। पता चला है कि सेना में जाने के शौक के कारण उसने वर्दी खरीदकर पहनी थी। सेना में होने की बात कहकर उसने शादी भी की थी।
विज्ञापन


 कैंट छावनी क्षेत्र में मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे सेना की वर्दी पहने एक युवक रेलवे लाइन के पास डंडा लेकर भर्ती में आए युवकों की लाइन लगवा रहा था। सेना के एक हवलदार को शक हुआ तो युवक से कोड वर्ड में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। वर्दीधारी युवक कुछ समझ नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सेना के जवान और पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम गणेश सिंह भाकुनी निवासी बूंगा पोहर चनौदा (अल्मोड़ा) बताया। सेना ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

भाई को भर्ती कराने आया था युवक

Fake soldier caught in sena bharti rally haldwani

कोतवाली में एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने उससे पूछताछ की। गणेश ने बताया कि वह पंजाब के भठिंडा में 2011 से 2015 तक मणिपुर के रहने वाले हवलदार के पास रहा। वहां वह खाना बनाने का काम करता था।

वह हवलदार के साथ फिरोजपुर में भी रहा। उसने घर वालों को बताया था कि वह सेना में नौकरी करता है। यही झूठ बोलकर उसने इसी साल मई में दिनेशपुर की लड़की से शादी की थी। कैंट क्षेत्र में वह सेना भर्ती में आए भाई संजय भाकुनी की जानकारी लेने के लिए आया था।

पता चला है कि उसने भठिंडा में ही सेना की वर्दी खरीदी थी। पुलिस ने उसकी पत्नी से जानकारी जुटाई तो उसके झूठ पर वह भी दंग रह गई। पुलिस का कहना है कि युवक के परिजनों के आने पर उसे निजी मुचलके पर छोड़ा जाएगा।   

संदिग्ध युवक सेना परिसर से बाहर पुलिस ने पकड़ा है। इस बारे में मुझे विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
-विनेश नायर, भर्ती निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed