{"_id":"575fd04f4f1c1b7d3f11cb3f","slug":"facebook-page-of-blood-donation-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया नहीं है केवल टाइम पास, इस FB पेज ने बचाई कई जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया नहीं है केवल टाइम पास, इस FB पेज ने बचाई कई जिंदगियां
निशांत खनी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
FB page of blood donation uttarakhand
- फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया जनता तक अपनी बात पहुंचाने और समाज में जागरूकता लाने का बड़ा माध्यम बन चुका है।
विज्ञापन
बीएससी के छात्र प्रमोद मिश्रा इसी माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। प्रमोद मिश्रा ने फेसबुक में ‘ब्लड डोनर उत्तराखंड’ पेज बनाया है। जिसमें 50 रेग्लूर डोनर स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं।
वंदना विहार हल्द्वानी के प्रमोद मिश्रा खुद भी एक रेग्यूलर डोनर हैं। प्रमोद मिश्रा के मुताबिक साल भर पहले देहरादून में एक अस्पताल में लाचार पिता से सामना हो गया। सड़क हादसे में उसकी मासूम बेटी का एक हाथ कट गया था।
विज्ञापन
बेटी की जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल में लाचार पिता खून के लिए भटक रहा था। पिता की लाचारी देखी नहीं गई और खुद ही रक्तदान किया।
सोशल मीडिया सबसे बेहतर विकल्प सूझा
FB page of blood donation uttarakhand
- फोटो : amar ujala
प्रमोद बताते हैं कि उसके रक्तदान से मासूम की जिंदगी तो बच गई, लेकिन पूरी रात सो नहीं पाया। बार बार पिता की लाचारी और मासूम का चेहरा उसकी आंखों में घूमता रहा।
प्रमोद मिश्रा बताते हैं उस घटना के बाद स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की ठान ली, ताकि खून के अभाव में कोई दम न तोड़ सके। प्रमोद के मुताबिक उन्होंने कई लोगों से सलाह ली और जागरूकता के लिए सोशल मीडिया सबसे बेहतर विकल्प सूझा।
फेसबुक पर ब्लड डोनर उत्तराखंड पेज बनाया। पेज से एक के बाद एक डोनर जुड़ते गए। पेज में अब सात सौ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। इनमें 50 रैग्यूलर डोनर हैं, जो जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करते हैं। प्रमोद ही पेज के एडमिन हैं।
पेज में उन्होंने डोनरों की नाम और फोन नंबरों के साथ खुद का नंबर दर्ज किया है। जरूरतमंद फोन से संपर्क करता है। नजदीकी डोनर जरूरतमंद तक पहुंचकर रक्तदान करने पहुंच जाता है। प्रमोद के मुताबिक पेज में कई रेयर ग्रुप के डोनर भी हैं। जिन्होंने कई लोगों की जिंदगी बचा ली है।