फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   eye operation in doon hospital doctor found suspicious thing

देहरादूनः डॉक्टर करने जा रहे थे ऑपरेशन, तभी महिला की आंख में दिखा संदिग्ध परजीवी

Wed, 13 Mar 2019 08:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Mar 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
eye operation in doon hospital doctor found suspicious thing
प्रतीकात्मक तस्वीर

शहर के दून अस्पताल में आज एक महिला की आंख का ऑपरेशन होना था। लेकिन ऑपरेशन से पहले डॉक्टरों को महिला की आंख में कुछ ऐसा दिखा, जिसकी वहज से ऑपरेशन थिएटर को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक टिहरी की एक महिला आज दून अस्पताल में आंख के ऑपरेशन के लिए पहुंची थी। उसे ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। जैसे ही डॉक्टरों ने उसकी आंख की जांच की तो उन्हें नीचे की पलक में कुछ ऐसा दिखा जो सामान्य बात नहीं है।

विज्ञापन

महिला को जांच के लिए लेबोरेटरी भेजा

एक वृद्धा की आंख में गांठनूमा संदिग्ध परजीवी देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। इस असामान्य घटना का पता उस वक्त लगा जब वृद्धा की आंख के ऑपरेशन की तैयारियां चल रहीं थी।

कारण जानने के लिए चिकित्सकों ने संदिग्ध परजीवी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। दूसरे मरीजों को संक्रमण की आशंका के चलते चिकित्सकों ने दो दिन के लिए नेत्र विभाग के ऑपरेशन थिएटर को बंद कर दिया है।

आंख में मांस की गांठ जैसा कुछ तैर रहा था

आंख में धूल का एक कण परेशानी खड़ा कर देता है, लेकिन टिहरी निवासी 65 वर्षीय दिलो की आंख में मांस की गांठ जैसा कुछ तैर रहा था। बावजूद इसके दिलो देवी सामान्य थीं।

मंगलवार को आंख में लेंस लगाने के लिए उन्हें जब ऑपरेशन थिएटर में लाया गया तो उनकी निचली पलक में दबी यह गांठ मिली। इसे देख नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील ओझा हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि यह असामान्य घटना है। प्रथमदृष्टया यह एक मांस की गांठ या परजीवी लग रहा है। लिहाजा इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह क्या चीज है और किस कारण से यह आंख में आया? 

विज्ञापन

दूसरे मरीजों को भी इससे संक्रमण हो सकता है

बताया कि यदि यह परजीवी है तो दूसरे मरीजों को भी इससे संक्रमण हो सकता है। इसके लिए ऑपरेशन थिएटर को फ्यूमिगेशन कर दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को ऑपरेशन शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि इससे ऑपरेशन का बैक लॉग जरूर बढ़ सकता है, लेकिन मरीजों की सुरक्षा के लिए लिहाज से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed