फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity roasting suffer business of uttarakhand

उत्तराखंड के उद्योगों को लगा बिजली का तगड़ा झटका

Fri, 04 Oct 2013 10:02 AM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Oct 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
electricity roasting suffer business of uttarakhand

बिजली के रोजाना चार घंटे चले जाने से अकेले सितंबर माह में उत्तराखंड में उद्योगों में 150-200 करोड़ के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन


स्थानीय इकाईयों समेत एक्सपोर्ट यूनिट्स इससे खासा परेशान हैं। इनमें ज्यादातर इंजीनियरिंग इक्विपमेंट्स, रबर, प्लास्टिक, आयल फील्ड इक्विपमेंट जैसी यूनिट्स शामिल हैं। राज्य में अकेले एक्सपोर्ट यूनिट्स की बात करें तो उनकी संख्या 100 से अधिक है।

उद्योगों पर टुकड़ों-टुकड़ों में पड़ रही मार
दिक्कत यह है कि बिजली की यह मार उद्योगों पर टुकड़ों-टुकड़ों में पड़ रही है। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर बिजली लगातारचार घंटे के लिए चली जाए तो भी झेलें, लेकिन इसके टुकड़ों में गायब होने और अघोषित कटौती से ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


सेलाकुई, ऊधम सिंह नगर, काशीपुर, सिडकुल, भगवानपुर जैसे तमाम औद्योगिक क्षेत्रों में हालात खराब हैं। इधर प्लांट वार्म अप होता है, उधर बिजली चली जाती है। ऐसे में उसे दोबारा वार्म अप करने में बेतहाशा बिजली खर्च होती है। उस पर यह भी पता नहीं होता कि इस बीच बिजली जाएगी या नहीं। विशेष रूप से एक्सपोर्ट यूनिट्स के लिए सरकार को इस संबंध में सहूलियत की सोचनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली, क्रिसमस पर क्या होगा
दिवाली, क्रिसमस जैसे त्योहार देखते हुए कई सारी यूनिट्स के लिए चुनौती सामने है। बिजली के हालात यही रहे तो उनके लिए इन त्योहारों के लिए मिला ऑर्डर समय पर पूरा कर पाना मुश्किल होगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed