फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   electricity rate will increase in uttarakhand from april 2018

सावधान: महंगी होने वाली है बिजली, यहां जानिए कितना बढ़ जाएगा आपका बिल

Mon, 27 Nov 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
 electricity rate will increase in uttarakhand from april 2018

प्रदेशवासियों के लिए बुरी खबर है। यूपीसीएल बिजली महंगी करने वाला है। आगे जानिए इससे आपके बिजली के बिल पर कितना असर पड़ेगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड में एक अप्रैल-2018 से बिजली की दरों में 12.5 फीसदी की वृद्धि करने की तैयारी है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की बोर्ड मीटिंग ने दरों में वृद्धि करने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। इस प्रस्ताव को अब विद्युत नियामक आयोग को भेजा जाएगा। आयोग जन सुनवाई के बाद इस पर अंतिम फैसला करेगा।
विज्ञापन


यूपीसीएल की बोर्ड मीटिंग सोमवार को ऊर्जा सचिव राधिका झा की अध्यक्षता में हुई। ऊर्जा भवन में हुई बोर्ड मीटिंग में एन्यूवल रेवेन्यू रिटर्न (एआरआर) को पास कर दिया गया। एआरआर में यूपीसीएल की आमदनी और खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। एआरआर में यह प्रस्ताव रखा गया है कि अगले वित्त वर्ष (2017-18) से बिजली की दरों में 12.5 फीसदी की वृद्धि कर दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू के लिए अभी इतनी है विद्युत दर (प्रति यूनिट)

 electricity rate will increase in uttarakhand from april 2018

इसको लेकर यूपीसीएल की ओर से विद्युत नियामक आयोग में पिटीशन दायर की जाएगी। कई दौर की चर्चा के बाद आयोग यह तय करेगा कि अगले वित्तीय वर्ष के दौरान बिजली की दरों में कितना इजाफा होगा। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान यूपीसीएल बिजली की दरों में लगभग 33 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा कर चुका है। बैठक में यूपीपीएल के एमडी बीसीके मिश्रा, निदेशक (परिचालन) अतुल कुमार अग्रवाल सहित बोर्ड के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

घरेलू के लिए अभी इतनी है विद्युत दर (प्रति यूनिट)
100 यूनिट तक - 2.55 रुपये
101 से 200 यूनिट तक - 3.30 रुपये
201 से 300 यूनिट तक - 4.50 रुपये
301 से 400 यूनिट तक - 4.50 रुपये
401 से 500 यूनिट तक - 5.10 रुपये
500 यूनिट से अधिक प्रति माह - 5.10 रुपये

यह भी पढ़िए

 electricity rate will increase in uttarakhand from april 2018

दूसरी ओर, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की बोर्ड मीटिंग ने अगले वित्तीय वर्ष के दौरान यूपीसीएल को आठ फीसदी महंगी बिजली देने का प्रस्ताव पास किया है। यूजेवीएनएल वर्तमान में यूपीसीएल को 1.79 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली की आपूर्ति करता है।

यूजेवीएनएल ने इसमें आठ फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। यूजेवीएनएल भी अपने इस प्रस्ताव को लेकर विद्युत नियामक आयोग में पिटीशन दायर करेगा। इसी तरह से पिटकुल ने भी अगले वित्तीय वर्ष के दौरान टैरिफ में पांच फीसदी की वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। बिजली की आपूर्ति के बदले यूपीसीएल पिटकुल को 282 करोड़ रुपये का भुगतान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed