{"_id":"312120b35615cc99f5bb84354fe26ae1","slug":"electrical-contractor-strike-continue-on-bsnl-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉवर से आंदोलनः आमरण अनशन पर कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉवर से आंदोलनः आमरण अनशन पर कर्मचारी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 03 Nov 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को लेकर राजधानी दून में विधानसभा के पास टॉवर पर चढ़े संविदाकर्मियों ने दूसरे दिन भी विरोध जारी रखा है। इनके समर्थन में नीचे विरोध कर रहे साथी कर्मचारियों में चार लोगों ने मांगें न पूरी होने तक आमरण अनशन करने का फैसला किया है। इनका गुस्सा इस बात पर भी बढ़ गया जब इन्हें टॉवर पर चढ़े साथियों को खाना नहीं देने दिया गया।
विज्ञापन
आमरण अनशन करने वाले कर्मचारियों के नाम-
राम जीवन
अनिल जगूड़ी
पूरन रावत
जगदीश सिंह
इससे पहले आज रविवार को पुलिस के साथ इन लोगों की झड़प हो गई जब ये कर्मचारी टॉवर पर चढ़े अपने साथियों के लिए पानी की बोतल ले जा रहे थे। उसी समय पुलिसवालों ने इनको दौड़ा लिया।
विज्ञापन
दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को सुबह पांच बजे से चार विद्युत संविदा कर्मी विधानसभा के पास स्थित एक टॉवर पर चढ़े हुए हैं।
टॉवर पर चढ़ने वाले
कंचन जोशी
रणधीर पुंडीर
दर्शन भंडारी
कोस्तुरबा नंद पांडे
इसमें से रणधीर पुंडीर घायल है। उसे दिन में तेज बुखार भी था। पूरे दिन सभी चार संविदा कर्मी भूखे रहे। ये सभी अपने साथ खाने पीने के लिए कोई भी समान लेकर नहीं टॉवर पर नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
वार्ता करने के लिए कोई नहीं पहुंचा
संविदा कर्मियों के आंदोलन को धार देने के लिए भाजपा नेता रवींद्र जुगरान, यूकेडी के नेता शांति प्रसाद भट्ट और लताफत हुसैन मौके पर पहुंच गए। दिन भर टॉवर के नीचे संविदा कर्मी जमे रहे।
सरकार, साकेत और ऊर्जा क्षेत्र के तीनों निगम प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी होती रही। सरकार की ओर से वार्ता करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इससे संविदा कर्मियों में और आक्रोश था। उनका कहना था कि संविदा विद्युत कर्मियों की उपेक्षा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
खुद पर डाला पेट्रोल
एक विद्युत संविदा कर्मी शाम को साढ़े पांच बजे अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डाल दिया। इससे धरना में बैठे संविदा विद्युत कर्मियों में हड़कंप मच गया। संविदा कर्मी और पुलिस के बीच बचाव के कारण वह आग लगा पाने में सफल नहीं हो पाया।