फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   elections gossips

बोलेरो से महंगा ऊंट, पजेरो से महंगी बग्घी

Sat, 05 Apr 2014 10:22 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Apr 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
elections gossips

चुनावी दाम के मामले में ऊंट ने बोलेरो को पछाड़ दिया है, जबकि घोड़ा बग्घी की कीमत पजेरो से आगे निकल गई है।

विज्ञापन


पसीने छूट जाएंगे
इसके अलावा टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनावी खर्च की जो रेटलिस्ट जारी की गई है, उसके मुताबिक अगर कोई माननीय होटल में ठहरा तो उसके पसीने छूट जाएंगे।

निर्वाचन कार्यालय ने रेट लिस्ट जारी की है। होटल में सिंगल बेड रूम के लिए प्रतिदिन पांच सौ रुपए किराया निश्चित किया है।

इतने में एसी कमरा माननीयों को शायद ही मिले। डबल बेड रूम के लिए एक हजार रुपए प्रतिदिन किराया निश्चित है।

एक ऊंट का प्रतिदिन किराया दो हजार रुपए तय किया गया जबकि बोलेरो, सूमो का किराया प्रतिदिन 1900 रुपए है। इसी तरह घोड़ा बग्घी का किराया प्रतिदिन सात हजार रुपए, जबकि पजेरो, एसयूवी और समकक्ष वाहनों का किराया 2300 रुपए तय है।
विज्ञापन


इनोवा, क्वालिस, जाइलो, टेवेरा, स्कार्पियो, डस्टर, आर्टिगो आदि वाहनों का किराया प्रतिदिन 2000 रुपए तय किया गया है।

साइकिल का किराया प्रतिदिन 50 रुपए
इन वाहनों के ड्राइवर की प्रतिदिन पगार पांच सौ रुपए निश्चित की गई है। बस का प्रतिदिन किराया चार हजार और ट्रक का ढाई हजार रुपए तय किया गया है। साइकिल का किराया सबसे कम प्रतिदिन 50 रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी चुनावी रेट लिस्ट में सबसे सस्ता छोटा स्टीकर पांच रुपए प्रति नग है। इसके बाद प्लास्टिक की कुरसी का नंबर आता है। इसका किराया छह रुपए प्रतिदिन तय किया गया है। लिस्ट में चाय का रेट प्रति कप छह रुपए और समोसा, ब्रेड पकोड़ा और पकोड़ा का रेट 10 रुपए रखा गया है।


टिहरी गढ़वाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि रेट लिस्ट में दर्ज चीजों के अलावा अगर कोई सामग्री नजर आती है तो नोडल अधिकारी और मुख्य कोषाधिकारी बाजार का सर्वेक्षण कराकर दर निर्धारित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed