{"_id":"e05c216460f41c14d37a25a7f05065a2","slug":"eid-celebrated-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मुबारक... राजधानी देहरादून में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मुबारक... राजधानी देहरादून में रौनक
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 09 Aug 2013 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक रमजान माह के आखिरी दिन चांद रात दिखने के बाद शुक्रवार को पूरे शहर में ईद मनाई गई। बारिश के चलते ईद की रौनक में कोई कमी नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
बारिश्ा नहीं बन पाई बाधा
हालांकि दून में सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी थी, लेकिन फिर भी शहर के प्रमुख इलाकों में ईद की रौनक देखने को मिली। हल्की-हल्की बारिश के बीच लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद बधाई दी और अपने जानने वालों के घर जाकर ईद का भरपूर मजा उठाया। छोटे बच्चों में भी ईद को लेकर काफी उत्साह था। इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नमाजियों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
इन मस्जिदों में हुई नमाज
मदरसा कांवली, जीएमएस रोड- 9 बजे
जामा मस्जिद ईसी रोड - 10 बजे
जामा मस्जिद पलटन बाजार - 10:30 बजे
ईदगाह बिंदाल - 10 बजे
मुस्लिम कालोनी मस्जिद - 9 बजे
मदरसा किशनपुर - 9 बजे
मस्जिद राजपुर - 9:30 बजे
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें