फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   education department took strong action on teacher.

मनमाने अफसरों की सर्विस पर ब्रेक लगाएगा शिक्षा विभाग

Tue, 22 Sep 2015 04:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Sep 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
education department took strong action on teacher.

शिक्षा विभाग में संशोधित तबादलों से मनचाही जगह मिलने के बावजूद कुछ अधिकारी नए तैनाती स्थलों पर नहीं पहुंचे। शिक्षा महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की सर्विस ब्रेक (जिस समयावधि में अफसर नदारद हैं, उसे कार्यकाल में नहीं जोड़ा जाना) की जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में हाल ही में करीब 38 अधिकारियों के तबादले किए गए थे, लेकिन मनचाही जगह न मिलने पर तबादलों के बावजूद विभाग के इन अधिकारियों ने पदभार ग्रहण नहीं किया। शासन में तबादले संशोधित किए जाने के आवेदन पर शासन ने बीती 15 सितंबर को इन अधिकारियों की तैनाती संशोधित कर दी।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव एमसी जोशी की ओर से जारी संशोधन आदेश में कहा गया कि सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बगैर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके बावजूद अब भी कुछ अधिकारी नए तैनाती स्थलों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। कहा कि संबंधित अधिकारियों की सर्विस ब्रेक की जाएगी। इससे अधिकारियों का इस पीरियड का वेतन तो रुकेगा ही साथ ही सर्विस ब्रेक होने से वह जूनियर हो जाएंगे।


यहां हुए तबादले संशोधित
जिन अधिकारियों के तबादले संशोधित किए गए उसमें कुछ को उत्तरकाशी से रुद्रप्रयाग, रुद्रप्रयाग से पौड़ी, रुद्रप्रयाग से नैनीताल, रुद्रप्रयाग से टिहरी, चंपावत से देहरादून, पिथौरागढ़ से चंपावत और ऊधमसिंह नगर से शिक्षा निदेशालय दून भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed