फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department sick officer sent to Pauri was called to Dehradun

Uttarakhand: पौड़ी भेजी गई बीमार अधिकारी को देहरादून बुलाया, शिक्षा विभाग में तीन अधिकारियों के तबादले

Thu, 04 Aug 2022 01:17 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 04 Aug 2022 01:17 PM IST
सार

उप शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल का तबादला पौड़ी किया गया था, लेकिन सुमन की ओर से प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर बताया गया था कि उनकी सेवानिवृत्त निकट है। वह अर्थराइटिस और नेत्रजनित बीमारियों से ग्रस्त हैं। जबकि उनके पति डीआरडीओ रायपुर देहरादून में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Education Department sick officer sent to Pauri was called to Dehradun
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

शिक्षा विभाग में शासन के आदेश में शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें एक प्रभारी उप शिक्षा अधिकारी को पहले पौड़ी भेजा गया था, लेकिन बीमारी और सेवानिवृत्ति के करीब होने का प्रत्यावेदन देने के बाद शासन ने उन्हें दोबारा देहरादून सुगम में बुला लिया।

विज्ञापन


अपर सचिव दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उप शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल का तबादला पौड़ी किया गया था। लेकिन सुमन की ओर से प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर बताया गया था कि उनकी सेवानिवृत्त निकट है। वह अर्थराइटिस और नेत्रजनित बीमारियों से ग्रस्त हैं। जबकि उनके पति डीआरडीओ रायपुर देहरादून में कार्यरत हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Baba Ramdev Statement : आयुर्वेद की उपेक्षा और इसे कमतर आंकना अज्ञानता, भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन ऐतिहासिक

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने उनके प्रत्यावेदन स्वीकार करते हुए संशोधित आदेश जारी किए हैं। अब उन्हें उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा बाध्य प्रतीक्षारत उप शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना को खंड शिक्षा अधिकारी, चंबा, टिहरी गढ़वाल और पल्लवी नैन को उप शिक्षा अधिकारी, सहसपुर, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पल्लवी नैन अगले आदेशों तक उप शिक्षा अधिकारी रायपुर, देहरादून की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। सभी अधिकारियों से सात दिन के भीतर नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed