फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   duplicate ration card.

देहरादून में पकड़े 11 हजार डुप्लीकेट राशन कार्ड

Sat, 13 Feb 2016 12:40 PM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
महेश्वर प्रसाद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Feb 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
duplicate ration card.

देहरादून में राशन कार्डों को बनवाने में उपभोक्ताओं ने बड़े पैमाने पर धांधली की है। जिससे केंद्र और राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जिला पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड बनवाने में हो रही धांधली पर नकेल कसते हुए करीब ग्यारह हजार राशन कार्ड की डुप्लीकेसी पकड़ी है। यह उपभोक्ता दो-दो जगह से राशन कार्ड बनवाकर खाद्य योजनाओं का लाभ लंबे समय से ले रहे थे। विभाग ने कागजों के सत्यापन करने के बाद नकली राशन कार्डों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय और राज्य खाद्य योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं ने बड़े पैमाने पर राशन कार्ड बनवाए। इस दौरान कुछ शातिर किस्म के उपभोक्ताओं ने फर्जी दस्तावेज के सहारे दो-दो जगह से राशन कार्ड बनवा लिए। सरकार को यह उपभोक्ता सालों से चूना लगाकर राशन उठाते रहे। जिसकी वजह से केंद्र और राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस बार राशन कार्डों को कंप्यूटर लिस्ट में चढ़ाने और  नवीनीकरण के बाद आन लाइन करने के दौरान यह खुलासा हुआ है कि ग्यारह हजार उपभोक्ताओं ने दो-दो जगह से कार्ड बनवाकर योजनाओं का लाभ ले रहे थे। जिला पूर्ति विभाग ने कागजों के सत्यापन करने के बाद कंप्यूटर लिस्ट में नाम चढ़ाकर क्षेत्रों के कोटेदारों को दोबारा से लिस्ट भेजा जा रहा है।


आधार कार्ड भी खेलेगा फर्जीवाड़े का राज
खाद्य पूर्ति निरीक्षक अधिकारी पायल पैन्यूली ने बताया कि जब आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू होगी तो उस दौरान भी डुप्लीकेसी पकड़ में आयेगी। क्योंकि कार्डों को आन लाइन करने के दौरान जैसे ही नाम, पता और आधार नंबर कंप्यूटर पर डाला जाएगा, तुरंत पता चल जाएगा कि इस नाम से अन्य कितने राशन कार्ड बने हैं।

कुछ लोगों ने जान बूझकर राशन कार्ड बनवाये तो कुछ लोगों ने अनजाने में दो-दो जगह से कार्ड बनवा लिए। अभीतक ग्यारह हजार से अधिक ऐसे मामले सामने आये हैं। विभाग ने दस्तावेजों के सत्यापन के बाद डुप्लीकेट राशन कार्डों को रद्द कर दिया है।
- पीएस पांगती, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed