फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dumper killed two brother at dehradun.

पिता के सामने डंपर ने छीन ली बेटों की जिंदगी

Fri, 06 Feb 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/सेलाकुई
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/सेलाकुई Updated Fri, 06 Feb 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
dumper killed two brother at dehradun.

कोहरे के बीच पत्थरों से भरे तेज रफ्तार डंपर ने मॉर्निंग वाक से लौट रहे दो सगे भाइयों की जिंदगी छीन ली।

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया
दर्दनाक हादसा पीछे से आ रहे पिता की आंखों के सामने ही हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। बीच-बीच में पत्थर फेंके जाने के कारण अफरातफरी का माहौल रहा।

पुलिसकर्मियों से नोक-झोंक के बीच आठ घंटे तक यातायात जाम रखा। इसी बीच मौके पर आए डंपर मालिक से समझौते के बाद जाम खुल सका। कुछ देर बाद चालक ने भी सहसपुर थाने में पहुंचकर समर्पण कर दिया।
विज्ञापन


देहरादून की पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़पुर निवासी सुनील कौशिक रोज की तरह गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब अपने बेटे आदेश (16) राकेश (14) के साथ मार्निंग वाक पर गए थे। सिंघनीवाला पुल से तीनों वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय कोहरा लगा हुआ था। पिता सुनील तो पीछे रह गए, जबकि दोनों बेटे आ गए। नया गांव चांदनी चौक पेलियो के पास पौने सात बजे के करीब विकासनगर की तरफ से आए पत्थरों से भरे अनियंत्रित डंपर ने आदेश और राकेश को चपेट में ले लिया।

सीमेंट के खंभे से टकराने के साथ डंपर दोनों भाइयों को घसीटते हुए ले गया। झाड़ियों की तरफ जाने के कारण डंपर कच्चे में धंस गया। थोड़ी दूर मौजूद सुनील बेटों को ट्रक के नीचे आते देख बदहवाश हो गए। कुछ देर में मौके पर सैकड़ों लोगों का तांता लग गया।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों भाइयों के शवों को डंपर के नीचे से निकालकर महंत इंद्रेश अस्पताल भिजवाया। इसी बीच चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रास्ता जाम कर दिया। उग्र युवकों ने बीच-बीच में पत्थर भी फेंके।

पुलिस को झेलना पड़ा भीड़ का आक्रोश
बातचीत के दौरान पुलिस को भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा। लोगों के गुस्से को देखते हुए एसडीएम विकासनगर प्रकाशचंद्र दुम्का, एसडीएम सदर रामजी शर्मा, सीओ विकासनगर एसके सिंह, सीओ सदर अरुण पांडेय और इंस्पेक्टर पटेलनगर पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे।

काफी समझाने के बाद भी भीड़ डंपर मालिक को मौके पर बुलाने के साथ बेलगाम वाहनों पर रोक लगाने की मांग पर अड़ी थी। बाद में नया गांव पुलिस चौकी में डंपर मालिक को बुलाकर गुस्साए लोगों की बातचीत कराई गई। समझौता होने पर करीब आठ घंटे बाद लोग जाम खोलने को राजी हुए।


हादसे के बाद फरार हुए चालक अकरम निवासी खुशहालपुर ने सहसपुर थाने में पहुंचकर समर्पण कर दिया। सुनील कौशिक  की ओर से पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed