फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   drunken driving and road accident

जंग खा रहे एल्कोमीटर, जिंदगी निगल रहे नशेड़ी

Sat, 01 Mar 2014 11:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Mar 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
drunken driving and road accident

सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे नशे में धुत कार सवार पहले एक युवक को टक्कर मारते हैं। भागने की फिराक में गाड़ी बैक करते हुए उसे रौंद डालते हैं।

विज्ञापन


शिकंजा कसने में नाकाम
राजधानी देहरादून में बुधवार रात की यह घटना नशे में सड़कों पर यमदूत बने वाहन चालकों की महज बानगी भर है। शराब पीकर लोगों की जान खतरे में डालने वाले वाहन चालकों पर पुलिस शिकंजा कसने में नाकाम है।
विज्ञापन


तीन महीने पहले दून पुलिस को ऐसे चालकों पर कार्रवाई के लिए 10 एल्कोमीटर मिले थे। कुछ दिन अभियान चलाने के बाद अब यह एल्कोमीटर जंग खा रहे हैं।

शुरुआत में पुलिस ने तय मात्रा से अधिक शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के चालान और पुलिस एक्ट में गिरफ्तारी तक के दावे किए। मगर कुछ दिनों ही एल्कोमीटर का इस्तेमाल बंद हो गया। पुलिस की चौकसी उड़न छू होते ही नशेड़ियों ने सड़क पर मौत का नंगा नाच शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 50 चालान भी नहीं किए
आंकड़ों की बात करें तो बीते एक माह में ट्रैफिक पुलिस ने 50 चालान भी नहीं किए। एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय दावा करते हैं कि ट्रैफिक पुलिस के अलावा सभी थाना-चौकियों की पुलिस को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।

यहां रहता है ज्यादा खतरा
जाखन, राजपुर रोड, दिलाराम बाजार, जीएमएस रोड, ईसी रोड, हरिद्वार बाइपास, हरिद्वार रोड, आराघर, प्रेमनगर। इन जगहों पर खासतौर से हॉस्टल में रहने वाले लड़के देर रात शराब के नशे में वाहन चलाते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed