फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DPL match

देहरादून प्रीमियर लीग में हुई रनों की बरसात

Mon, 03 Feb 2014 11:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Feb 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
DPL match

एचएन बहुगुणा मेमोरियल ग्लोकल देहरादून प्रीमियर लीग में रविवार को नेस्टर और रॉयल्स क्लब ने जीत से आगाज किया।

विज्ञापन


अगले दौर में बनाई जगह
एचसीए और एमपेरर्स ने भी जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई। दून ग्लोबल स्कूल झाझरा में रविवार को पहला मैच का उद्घाटन स्कूल प्रधानाचार्य अनुज सिंह ने किया। पहला मैच रॉयल्स क्लब और दून सनराइज इलेवन के बीच खेला गया।

पढ़ें, तो सतपाल महाराज से बाल-बाल बची रावत की कुर्सी
विज्ञापन


रॉयल्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए। शोएब ने 89 रन की शानदार पारी खेली। हेमंत ने 16, हैदर ने 11 रन बनाए। 19 रन अतिरिक्त बने। दून सनराइज के इमरान व सलमान ने 3-3, शहजाद ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आगे 'नतमस्तक' हुई कांग्रेस

जवाब में दून सनराइज 20 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। साबिर ने 27, शोएब ने 20, शाकिर ने 10 रन बनाए। 35 रन अतिरिक्त बने। रॉयल्स क्लब के हनी, अभिमन्यु, सतनाम व आमिल ने 2-2 विकेट लिए। दूसरा मैच ब्ल्यू स्टार और नेस्टर क्लब के बीच खेला गया।

पढ़ें, पहले ही दिन उत्तराखंड के सीएम ने जताई अपनी 'मंशा'

ब्ल्यू स्टार ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 148 रन बनाए। नेस्टर क्लब ने 14वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए आशीष ने 62, वरुण ने 22, अनुज ने 20 रन बनाए।


8 विकेट खोकर बनाए 177 रन
सर्वे मैदान में पहला मैच एचसीए और पीसीए के बीच हुआ। एचसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 177 रन बनाए। विजय सिंह ने 81 रन की पारी खेली। शेखर ने 40, अखिल ने 21 रन बनाए। 15 रन अतिरिक्त बने।

पढ़ें, हरीश रावत के जन्म के लिए माता-पिता ने किया था तप

पीसीए के अंकुर व अतुल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में पीसीए की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 142 रन ही बना सकी। अतुल ने 40, हिमांशु ने 26, नीरज व अंकुर ने 13-13 रन बनाए। 15 रन अतिरिक्त बने। एचसीए के विजय सिंह, शिवम व आर्यन ने 2-2 विकेट लिए।

दूसरे मैच में दून फाइटर का सामना दि एमपेरर्स से हुआ। एमपेरर्स ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज दीपक ने 59 रन बनाए। यासर ने 25, अनस ने 21, आसिफ ने 18 रन बनाए।

दून फाइटर के श्रीकांत, मनीष व रवि ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में दून फाइटर 19.3 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। संदीप ने 42, रवि कार्की ने 22 रन बनाए। 13 रन अतिरिक्त बने। एमपेरर्स के सोहेल व दीपक ने 4-4 खिलाड़ियों को आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed