{"_id":"76a7b3047dacdca2ae8e9f75f44f9bd4","slug":"doon-valley-waste-management-work-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े से 'ढक' गई राजधानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े से 'ढक' गई राजधानी, लोग परेशान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Oct 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, लेकिन नगर निगम लाचार है।
विज्ञापन
शहर में कई दिनों से कूड़ा उठाने का काम बंद है। यह स्थिति तब है जब शहर में डेंगू का मर्ज जानलेवा होता जा रहा है। रविवार को मेयर ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश जरूर दिए, लेकिन यह भी कह गए कि अधिकारी सुनते नहीं।
नगर निगम की यह लाचारी जनता पर भारी पड़ रही है। लोग सुबह घर से निकलते हैं तो सबसे पहले सामना कूड़े से होता है।
दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी का काम बंद
दरअसल, ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़े का अंबार लगने से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां अंदर नहीं जा पा रही हैं। इस कारण दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी ने कूड़ा उठान का काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन
शिकायतें बढ़ने लगी तो मेयर विनोद चमोली रविवार को खुद टेंचिंग ग्राउंड पहुंचे और निगम की जेसीबी को कूड़ा हटाने के काम पर लगाया।
मेयर का दावा है कि तीन दिन में व्यवस्था ढर्रे पर आ जाएगी। मेयर ने कंपनी और निगम अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कूड़ा उठान और दवा का छिड़काव करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएमएनए यूएस राणा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, पार्षद सतीश कश्यप भी मौजूद थे।
विज्ञापन
गैरजिम्मेदार अधिकारी
मेयर निगम के अधिकारियों से काफी नाराज चल रहे हैं। कूड़ा उठान की व्यवस्था ठप होने के लिए उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। कहा कि निगम में सरकार ने गैरजिम्मेदार अधिकारियों को रखा है।
वे कई बार ऐसे अधिकारियों को हटाने का अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने चुप्पी साध रखी है। ऐसे अधिकारियों की वजह से विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
विधायक ने दिए निर्देश
राजपुर विधायक राजकुमार ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सभी सुपरवाइजरों की बैठक बुलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि गंदगी के कारण डेंगू फैलने का डर बना है।
कई जगह नालियां चोक हैं और पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए। विधायक ने बताया कि यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो एक दो दिन में मुख्यमंत्री निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...