{"_id":"bd8334e0d810230694a78e2e9d70703c","slug":"doon-hospital-mri-machine-now-stalled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल का हाल बेहाल, अब एमआरआई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल का हाल बेहाल, अब एमआरआई ठप
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीन दून अस्पताल में अब एमआरआई मशीन खराब हो गई है। इसके चलते अस्पताल में एमआरआई जांच ठप है। मशीन ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। तब तक मरीजों को बाजार से महंगी कीमत पर एमआरआई करानी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल दून में रोजाना करीब 20 से 25 मरीजों की एमआरआई होती है। बीपीएल और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत भर्ती मरीजों की एमआरआई जांच निशुल्क की जाती है। वहीं, अन्य मरीजों की जांच 3500 रुपये में की जाती है।
विज्ञापन
बाजार में इन जांचों के लिए 7000 रुपये तक चार्ज किया जाता है। बताया जा रहा है कि मशीन में कूलिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हीलियम गैस खत्म हो गई है। जानकारों के मुताबिक हीलियम गैस दोबारा डालने में करीब 15 लाख से अधिक का खर्च आता है। यह खर्च मशीन कंपनी करती है।
विज्ञापन
करीब सात वर्ष पूर्व पुरानी मशीन में अब तक पांच बार इस तरह की परेशानी सामने आ चुकी है। अस्पताल के एमआरआई प्रभारी महेंद्र भंडारी ने बताया कि मशीन की जांच के लिए दिल्ली से मैकेनिक आ गए हैं। उन्होंने बताया कि मशीन ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।