फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   don't use chemical colour at holi.

जमकर खेलें होली, लेकिन रखें ये सावधानी

Thu, 05 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
don't use chemical colour at holi.

खुशियों के त्योहार होली पर रंग में भंग न पड़ जाए। इसके लिए होली खेलते वक्त इन बातों का जरूर ध्यान रखें होली संभलकर खेलें। जहां तक हो सके केमिकल रंगों से परहेज करें। क्योंकि यह आपकी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन


होली रंगों का त्योहार है। इसलिए यह संभव नहीं है कि होली खेली जाए और रंगों का इस्तेमाल न हो। लेकिन कौन सा रंग त्वचा के लिए सही है और कौन सा रंग आपकी होली के रंग में भंग डाल सकता है इसका जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन


हर्बल रंग से त्वचा और बालों आदि को कोई खतरा नहीं है। लेकिन बाजार में केमिकल रंगों की भरमार है। ऐसे में इन रंगों से बचकर रहे। चिकित्सक भी केमिकल रंगों से बचने की सलाह दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त भी कुछ बातों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेलने से पहले ऐसे करें त्वचा को सुरक्षित

don't use chemical colour at holi.

होली केमिकल रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। केमिकल रंग के प्रभाव से बचने के लिए जरूरी है कि होली खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर वैसलीन या फिर सरसों का तेल लगा लिया जाए। इससे रंग का असर कम होगा। रंग आसानी से उतर भी जाएगा।

क्या कहते हैं चिकित्सक
होली पर केमिकल रंगों का इस्तेमाल ज्यादा होता है। इसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। केमिकल रंग के कारण चेहरे पर दाने, खुजली, जलन, एलर्जी या फिर त्वचा डेड भी हो जाती है। इसलिए होली खेलने से पहले त्वचा पर वैसलीन और सरसों का तेल लगाएं। बालों में गुलाल आदि न गिरे इसके लिए सिर ढककर होली खेलें।
-डॉ. एमएमपी सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल रुड़की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed