फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctors support note ban decision of pm modi.

मोदी की कड़वी दवा के डॉक्टर भी हुए कायल, कहा वेलडन पीएम!

Wed, 16 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 16 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
doctors support note ban decision of pm modi.
मोदी - फोटो : self

बड़े नोट बंद करने के फैसले पर रुड़की के चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार रूपी बीमारी के खात्मे के लिए यह सख्त कदम उठाना जरूरी था। हालांकि इस समय परेशानी जरूर हो रही है लेकिन इसे कुछ दिन और सहन किया जा सकता है।

विज्ञापन


आईएमए से जुड़े सर्जन डॉ. जेपी नैय्यर का कहना है कि बड़े नोट बंद करना देशहित में उठाया गया अभी तक का बड़ा कदम है। आर्थो सर्जन डॉ. नवीन अग्रोही का कहना है कि बड़े नोट बंद होने से निश्चित रूप से कालाधन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार ने भी प्रधानमंत्री की ओर से उठाए गए कदम की सराहना की।

विज्ञापन

doctors support note ban decision of pm modi.
डॉ. नवीन अग्रोही, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कौशिक (बाएं से दाएं) - फोटो : AmarUjala

पैथोलॉजिस्ट और आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कौशिक का कहना है कि मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदम से कुछ नेताओं और अधिकारियों को परेशानी हो सकती है।

कालाधन जमा करने वालों पर यह कड़ा प्रहार है। सर्जन हेमंत गुप्ता का कहना है कि थोड़ी और तैयारियों के साथ इसे लागू करने से कई परेशानियों से बचा जा सकता था। उन्होंने इसे देशहित में बेहतर कदम बताया। आईएमए से जुड़े कई अन्य चिकित्सकों ने भी बड़े नोट बंद होने का समर्थन किया। साथ ही नोट बदलने वालों को बैंक में स्याही लगाने के निर्णय की भी सराहना की।

500 के नोट आने पर मिलेगी राहत

doctors support note ban decision of pm modi.
2000 का नोट

शहर में एक हजार के नोट तो अधिकतर बैंकों में पहुंच गए हैं लेकिन, बुधवार तक 500 के नोट नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीएनबी के सहायक महाप्रबंधक एके वर्णवाल का कहना है कि फिलहाल रुड़की में पांच सौ के नए नोट नहीं आए हैं। अभी इसमें एक-दो दिन का समय लग सकता है। पांच सौ के नोट आते ही एटीएम सुचारु हो जाएंगे। उसके बाद शहर में काफी हद तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed