फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor found pan masala pouch in leopard stomach

गुलदार के पोस्टमॉर्टम में पेट से निकले ऐसे सामान, विशेषज्ञ हैरान

Tue, 15 Sep 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Sep 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
doctor found pan masala pouch in leopard stomach

रविवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र के सेप्टिक टैंक के ऊपर कांटेदार तारों में फंसकर मरी मादा गुलदार की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने वनाधिकारियों को चौंका दिया। मादा गुलदार के पेट से पान मसाला के पाउच निकले हैं। इसके साथ ही कचरा और कीड़े पाए गए हैं।

विज्ञापन


इस पर गुलदार के डीएनए सैंपल, कीड़ों और बिसरा को जांच के लिए वन्य जीव संस्थान भेज दिया गया है। सवाल यह है कि पान मसाला के पाउच मादा गुलदार के पेट में पहुंचे कैसे? कुछ अधिकारी इसे वन्य जीवों के व्यवहार में आ रहे बदलाव का संकेत भी मान रहे हैं।
विज्ञापन


चार साल की मादा गुलदार की मौत पेट में कांटेदार तार घुसने से ही हुई है। पोस्टमार्टम में गुलदार की मौत की वजह अत्याधिक रक्तस्राव पाई गई है। वन विभाग के कुछ अधिकारियों को शक था कि कहीं गुलदार की मौत किसी के जहर देने से तो नहीं हुई? पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हो गई है कि उसे जहर नहीं दिया गया था, लेकिन गुलदार के पेट से पान मसाला, कचरा और कीड़े निकलने से मामला उलझ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैरत में वन अधिकारी, पेट में कैसे पहुंचा पाउच

doctor found pan masala pouch in leopard stomach

वन्य जीवों के व्यवहार में बदलाव का अध्ययन कर रहे वनाधिकारियों का अंदेशा है कि कहीं गुलदार ने भूख की वजह से कचरा तो नहीं खाया? वहीं कुछ वनाधिकारियों का कयास है कि उसने कुत्ता, सूअर, गाय-भैंस खाई होगी जिससे उसके पेट में पान मसाला पहुंच गया।

कुछ अधिकारियों का तर्क है कि गुलदार ने पूरा कुत्ता या सूअर तो नहीं निगला होगा, मांस नोंच कर खाया होगा, ऐसे में मसाला के पाउच और कचरा अंदर कैसे पहुंचा? इस सवाल का हल ढूंढने के लिए वन्य जीव संस्थान गुलदार के पेट से निकले कीड़ों, डीएनए फिंगर प्रिंट और बिसरा पर शोध करेगा।

इनका है कहना

यह हैरत वाली बात है, हो सकता है गुलदार ने उस जानवर को खाया जिसने पान मसाला खाया हो।
-धनंजय मोहन, मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed