फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   do not worship devi laxmi

यह जनजाति नहीं करती है लक्ष्मी की पूजा

Thu, 31 Oct 2013 01:11 PM IST
अमर उजाला, पिथौरागढ़
अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 31 Oct 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
do not worship devi laxmi

दीपावली में वह न तो धन की देवी की पूजा करते हैं बल्कि भैया दूज का भी त्योहार नहीं मनाते। त्योहारों के देश भारत में होली और दीपावली का बहुत महत्व है। दुनिया भर के लोग भी होली और दीपावली का त्योहार मनाने के लिए भारत पहुंचते हैं लेकिन अपने ही देश में एक जनजाति ऐसी भी है जो दीपावली का त्योहार नहीं मनाती यह हिमालय की आदम जनजाति वनरावत है।

विज्ञापन


वनरावतों में लक्ष्मी पूजन की कोई परंपरा नहीं है। वह रामायण और महाभारत के प्रसंगों के आधार पर देश को एकसूत्र में पिरोने वाले किसी पर्व या त्योहार को नहीं मनाते। भैया दूज का भी वनरावतों में कोई प्रचलन नहीं है।
विज्ञापन


घनेनाथ और मनेनाथ की करते हैं पूजा
उत्तराखंड में वनरावतों के 11 गांव हैं। इन गांवों में इनकी आबादी 556 है। वनरावत ‘घनेनाथ’ और ‘मनेनाथ’ नाम के दो लोक देवताओं का पूजन करते हैं। लोक देवता की पूजा के समय किसी प्रकार का वैदिक अनुष्ठान नहीं होता। लोक देवता के मंदिर में जाकर यह लोग बकरी की बलि देते हैं और पूजा संपन्न मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनरावतों की जीवनशैली का गहन अध्ययन कर चुके हीरा सिंह बोरा का कहना है कि वनरावतों की संस्कृति में होली और दीपावली के लिए कोई स्थान नहीं है। यह बात अलग है कि अब यह लोग समाज के अन्य लोगों से घुल मिल गए हैं। कम से कम पहनावा, खानपान में बदलाव आने लगा है लेकिन सांस्कृतिक बदलाव इतनी जल्दी आ पाना संभव नहीं है।

 
नहीं आते बाजार
समाज विज्ञानी डा. मजूमदार ने वनरावतों को अदृश्य व्यापारी (अनविजुअल ट्रेडर्स) की संज्ञा दी थी। वनरावत पहले आम जनता के बीच आने से कतराते थे, 1974 तक यही स्थिति रही। धीरे-धीरे सरकारी और स्वयंसेवी संगठनों के प्रयासों से वह मुख्यधारा में आने लगे हैं। कट्यूड़ा गांव निवासी वनरावत जगत सिंह कहते हैं कि उनकी संस्कृति में दीपावली, लक्ष्मी पूजन, भैया दूज मनाने की कोई परंपरा नहीं है। हो सकता है कि आने वाली पीढ़ी इसे किसी रूप में अपनाने लगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed