फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   diwali celebration in dehradun.

दीपावली में न घोलें पटाखों का जहर...

Mon, 13 Oct 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Oct 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
diwali celebration in dehradun.

दिवाली में खुशियां खूब मनाएं, लेकिन पर्यावरण की स्वच्छता का ख्याल रहे। पटाखों से तौबा कर पर्यावरण को बचाने के भागेदारी बनें।

विज्ञापन


पर्यावरण को बचाने की अपील
दिवाली के मद्देनजर उत्तराखंड पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से यह अपील की है। बोर्ड के सदस्य सचिव विनोद सिंघल का कहना है कि पटाखे के इस्तेमाल से पर्यावरण प्रदूषण दो-तीन गुना अधिक हो जाता है।

यह पर्यावरण को तो प्रदूषित करता है ही, हमारी सेहत पर भी बुरा प्रभाव डालता है। विशेषज्ञों के अनुसार पर्यावरण में प्रदूषण फैलने से सांस संबंधी बीमारियां बढ़ने लगती हैं। बोर्ड के सदस्य ने कहा कि दीपावली में पटाखों से तौबा करें। खुशियां मनाएं, घरों में दीये जलाएं। इससे रोशनी होगी, लेकिन प्रदूषण नहीं फैलेगा।
विज्ञापन


कूडे़ को जलाना भी खतरनाक
दिवाली पर पटाखों एवं पैकेट खाद्य वस्तुओं के इस्तेमाल से बहुत सारा कूड़ा भी एकत्रित हो जाता है। सफाई के बाद ज्यादातर लोग कूड़े को जला देते हैं, यह भी खतरनाक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऐसा करने से भी मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अफसरों का कहना है कि अक्सर लोग दीपावली के मौके पर घर की सफाई करते हैं। जो कूड़ा-कचरा निकलता है, उसे घर के बाहर जला देते हैं। इससे भी हवा में प्रदूषण बढ़ जाता है।

2013 की स्थिति
दिवाली से पहले (29 अक्तूबर)
नेहरू कॉलोनी- 104.78
घंटाघर- 134.54
रायपुर- 147.54
(नोट- माप माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में)

दिवाली के बाद (तीन नवंबर)
नेहरू कॉलोनी- 397.96
घंटाघर- 227.03
रायपुर- 244.76
(नोट- माप माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed