फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dip of faith in Yamuna on Makar Sankranti, bowed

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था डुबकी, किया नमन

Wed, 15 Jan 2020 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dip of faith in Yamuna on Makar Sankranti, bowed
कालसी यमुना नदी में मकर सक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : VIKAS NAGAR
मकर संक्रांति पर लोक पंचायत जौनसार बावर की ओर से हरिपुर स्थित हरि घाट पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने मां यमुना तट पर आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भास्कर को नमन किया। पूजन के बाद धर्म ध्वजा कर स्नान कराकर धर्म ध्वजा फहराई गई।
विज्ञापन

लोक पंचायत के सदस्य चंद शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करता है। बताया कि आध्यात्मिक दृष्टि से हरिपुर स्थित हरि घाट में स्नान का अत्यधिक महत्व है। इस स्नान को विकसित करने के लिए जौनसार बावर के लोगों को एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए। बताया कि जिस प्रकार से हरिद्वार में गंगा का महत्व है, ठीक उसी प्रकार हरिपुर में यमुना का। लोक पंचायत से जुड़े लोगों ने हवन कुंड में आहुति डालकर क्षेत्र, देश एवं विश्व में अमन शांति की मन्नत मांगी। लोक पंचायत सदस्यों ने कहा कि यमुना की आरती, घाटों का निर्माण और मंदिर की स्थापना करना हम सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम के संयोजक पं. शिवानंद उनियाल ने कहा कि इस अवसर पर सकारात्मक सोच के साथ कर्मशील होने तथा जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर केसर सिंह नेगी, भारत चौहान, शूरवीर सिंह तोमर, प्रीतम सिंह चौहान, सतपाल चौहान, पंडित बृजेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed