फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sikhism conveys the message of service to humanity: Ganesh Joshi

मानवता की सेवा का संदेश देता सिख धर्म : गणेश जोशी

Sat, 26 Sep 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Sikhism conveys the message of service to humanity: Ganesh Joshi
मसूरी। लंढौर गुरुद्वारा में शनिवार को 109वां सालाना दीवान श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सिख धर्म केवल आध्यात्मिक साधना का मार्ग ही नहीं बल्कि मानवता की सेवा और समानता का संदेश देने वाली महान परंपरा है। गुरु साहिब की शिक्षाएं समाज को जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, त्याग, परोपकार और भाईचारा सिख धर्म की ऐसी परंपराएं हैं, जो समाज को जोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन भी किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed