फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun murder case solved Daughter and Lover Arrested for Killing 65-Year-Old Mother in Raiwala Uttarakhand

ऋषिकेश: बेटी ही निकली मां की कातिल, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

Sat, 26 Sep 2026 07:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 07:03 PM IST
सार

रायवाला में घर के अंदर बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुश्तैनी जमीन में हिस्सा न मिलने से नाराज बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Dehradun murder case solved Daughter and Lover Arrested for Killing 65-Year-Old Mother in Raiwala Uttarakhand
एसपी देहात जया बलूनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून के रायवाला में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिव नारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुश्तैनी जमीन में हिस्सा न मिलने को लेकर शिल्पा का अपनी मां और भाई से विवाद था। इसी वजह से उसने मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

विज्ञापन

21 सितंबर को खजानी देवी अपने घर से लापता थीं। उनके घर के गेट पर बाहर से ताला लगा था। रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो वह बाथरूम में मृत मिलीं। मामले में 22 सितंबर को रायवाला थाने में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच के लिए छह टीमें गठित कीं। एफएसएल और फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की जांच की गई। जांच में शिल्पा का पुश्तैनी जमीन को लेकर मां से विवाद और उसके परिचित शिव नारायण की घटना से पहले आसपास मौजूदगी सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन बंद कर फरार हो गया था प्रेमी
शिव नारायण घटना के बाद अपना फोन बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब 500 होटल-धर्मशालाओं और बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों समेत करीब 700 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मुखबिर की सूचना पर उसे 25 सितंबर को हरिद्वार के शांति कुंज आश्रम से गिरफ्तार किया गया।



ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में शिव नारायण ने शिल्पा के कहने पर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद 26 सितंबर को शिल्पा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, शिल्पा ने शिव नारायण को खजानी देवी के उसकी सौतेली मां होने की गलत जानकारी दी थी। उसने मां की मौत के बाद जमीन में हिस्सा मिलने और उसे बेचकर साथ गृहस्थी बसाने का लालच दिया था। योजना के तहत शिव नारायण 21 सितंबर को घर पहुंचा और मौका देखकर खजानी देवी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में ताला लगाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed