फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhaba operator assault case: CBI files case on daroga, three SOP, three soldiers

ढाबा संचालक मारपीट केस : सीबीआई ने एक दरोगा, तीन सिपाही और तीन एसपीओ के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Tue, 01 Sep 2020 11:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Sep 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator assault case: CBI files case on daroga, three SOP, three soldiers
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

ढाबे पर मारपीट और संचालक को झूठे चरस के केस में फंसाने के मामले में सीबीआई ने एक दरोगा, तीन सिपाही और दो एसपीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा थाने की चौकी बेरिया दौलत क्षेत्र का है।

विज्ञापन


ढाबा संचालक मारपीट प्रकरण : केलाखेड़ा एसओ लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज, दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन


संचालक में इस मामले में हाईकोर्ट में अपील की थी। जिसके बाद सीबीआई को जांच करने के आदेश हुए थे। सीबीआई ने 28 जुलाई के इस मामले में नौ अगस्त को प्राथमिक जांच शुरू करते हुए कोर्ट को 19 अगस्त को रिपोर्ट सौंपी थी। इस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के एसपी पीके पाणिग्रही ने बताया कि चौकी प्रभारी प्रकाश चंद टम्टा, सिपाही भुवन सिंह, चंदन सिंह बिष्ट व हरीश गिरी और एसपीओ परवेज अहमद व जसवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी

ढाबा संचालक अनिल शर्मा केे अनुसार नेशनल हाईवे के पास उनका पंडित ढाबा है। 28 जुलाई को चार-पांच पुलिस वाले शाम को ढाबे पर आए और उनके साथ मारपीट की। ढाबे में काम करने वाले व्यक्ति का फोन भी छीन लिया। उसे धमकी देकर कहा कि तुम्हारा मालिक कहां हैं। ढाबा सीज कर देंगे।

इसके बाद पुलिस वाले उसे अपनी गाड़ी में ले गए और उससे चरस की बरामदगी दिखा दी। जबकि ऐसा नहीं हुआ था। मालिक भी ढाबे पर ही थे, उनसे भी मारपीट की। यह सब घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी।

दूसरे दिन दो पुलिस वाले आए और सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी। धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो ढाबा सीज कर देंगे। यह प्रकरण हाईकोर्ट के संज्ञान में आया तो कोर्ट ने एसएसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पूरी रिपोर्ट ली थी। जिसके बाद एसओ लाइन हाजिर और दारोगा और सिपाही सस्पेंड हुए थे। यहीं से पूरा मामला बिगड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed