{"_id":"d220c82ca2fa0ae8d2fbe4fa9cb6cf83","slug":"dgp-has-given-seas-cto-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंसे डीजीपी तो सीज करवा दी सीटीओ की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंसे डीजीपी तो सीज करवा दी सीटीओ की कार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Oct 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच सड़क पर मुख्य कोषाधिकारी (सीटीओ) का वाहन खड़े होने से पुलिस महानिदेशक का काफिला जाम में फंस गया। इससे नाराज डीजीपी ने तुरंत सीटीओ के वाहन को सीज करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान सीटीओ वाहन में मौजूद नहीं थे। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने वाहन का अर्थदंड वसूल कर उसे छोड़ दिया गया।
डीजीपी का वाहन फंस गया
बुधवार दोपहर धर्मपुर चौक से पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू का वाहन जा रहा था। उनके वाहन के आगे पायलट जिप्सी थी।
चौक के बीचोंबीच सीटीओ की कार संख्या यूके 07 जीए 1313 खड़ी थी। पायलट जिप्सी ने किसी तरह सीटीओ के वाहन को पास कर दिया, पर डीजीपी का वाहन फंस गया। इससे नाराज डीजीपी ने तुरंत सीटीओ के वाहन को सीज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वापस आ रहा था ड्राइवर
आराघर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सीज कर डालनवाला कोतवाली ले आई। आराघर चौकी इंचार्ज ने बताया सीटीओ की गाड़ी से सरकारी ड्राइवर मोहन सिंह कार्यालय की ही महिला लोक सूचना अधिकारी को मोथरोवाला छोड़कर वापस आ रहा था।
विज्ञापन