फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   designer rashik thapa become a businessman

छोटी उम्र की 'कलाकारी' से बना बिजनेस मैन

Thu, 14 Nov 2013 10:35 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Nov 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
designer rashik thapa become a businessman

उम्र: 19 वर्ष। योग्यता : 12वीं। ओहदा: डिजाइनर टीशर्ट कंपनी ‘बर्ब्स’ का संस्थापक व मालिक। उसने उद्यमिता विकास का कोई पाठ भले ही न पढ़ा हो लेकिन दून का रशिक थापा आज एक मिसाल बन चुका है। सुविधाओं और संसाधनों के अभाव में उसने एक डिजाइनर टीशर्ट कंपनी की नींव रखी। आज रशिक की इस कला के कद्रदान पूरे देश में हैं।

विज्ञापन


प्लेन टीशर्ट से आया विचार

स्कॉलर्स होम स्कूल से 12वीं करने वाले रशिक थापा को टीशर्ट पहनने का बड़ा शौक था। जब वह बाजार में टीशर्ट लेने जाता तो पसंदीदा डिजाइन न मिलने पर मायूसी होती थी। एक दिन आइडिया आया और अपनी प्लेन टीशर्ट को एक डिजाइन में बदल दिया। दोस्तों ने बड़ी तारीफ की और अपने लिए भी टीशर्ट डिजाइन करने की मांग की। रशिक ने पांच और टीशर्ट बनाई। इन डिजाइनों को बड़ी तारीफ मिली।

विज्ञापन


दो दोस्तों की भी ली मदद

इसके बाद दो दोस्तों अंकुर नेगी और पी ऋत्विक भी रशिक के साथ इस काम में जुड़ गए। रशिक अपने डिजाइन बनाता और अंकुर व पी ऋत्विक की सहायता से वह मार्केट में भेजी जाती। फिर रशिक ने अपनी वेबसाइट ‘बर्ब्सडिजाइन डॉट कॉम’ से डिजाइनर टीशर्ट बेचने का फैसला किया। वेबसाइट पर देखते ही देखते रशिक के डिजाइन सुपर हिट हो गए। आज रशिक के डिजाइनर टीशर्ट गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़, नोएडा, बंगलुरू से लेकर पुणे तक खूब डिमांड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार शहरों में खोलेगा स्टोर
रशिक का कहना है कि उसने सिर्फ अपने डिजाइनिंग के शौक को पूरा करने के लिए यह काम शुरू किया था। अब वह अपने इस शौक को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 2014 में देश के चार प्रमुख यूथफुल शहरों में अपने स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। कैनाल रोड निवासी रशिक इस काम के साथ ही डीएवी पीजी कालेज से बीकॉम की पढ़ाई भी कर रहा है।

दोस्त हैं ब्रांड एंबेसेडर
रशिक की इस कला के कद्रदान उसके दोस्त ही ब्रांड एंबेसेडर हैं। रशिक वेबसाइट पर टीशर्ट के डिजाइन दिखाने के लिए रशिक के दोस्त ही अपने फोटो खिंचवाते हैं। रशिक ने बताया कि बर्ब्स का मतलब डकार होता है। कंपनी का यह अटपटा नाम इसलिए रखा ताकि लोग इसके बारे में चर्चा कर सकें।

चार कंपनियां कर चुकी हैं ऑफर
रशिक की कला की डिमांड को देखते हुए अब तक उन्हें चार बड़ी टीशर्ट कंपनियां जॉब ऑफर कर चुकी हैं। रशिक ने बताया कि यह कंपनियां उन्हें मुंहमांगी सैलरी देने को तैयार हैं लेकिन उनका मकसद अपनी इस कला को ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचाना है।

क्लॉक 2 हैं आदर्श
रशिक ने बताया कि सिंगापुर के मशहूर आर्टिस्ट क्लॉक 2 उनके आदर्श हैं। वह खाली समय में क्लॉक 2 के ब्लॉग पढ़ते हैं और उनकी बनाई हुई डिजाइन को समझने की कोशिश करते हैं।


दोस्त हैं पार्टनर
रशिक के इस कंपनी में बीटेक पास अंकुर नेगी और पी ऋत्विक बराबर के हिस्सेदार हैं। अंकुर नेगी ने बताया कि जब हमने देखा कि इस टैलेंट को एक सपोर्ट की आवश्यकता है तो हम उसके साथ जुड़ गए। दोनों ने रशिक की टीशर्ट डिजाइनिंग के बाद प्रिंटिंग व मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभाली। आज तीनों मिलकर कंपनी को एक नई दिशा में लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed