{"_id":"733ea7de6b5bab4deed38dc4dc4cd842","slug":"dengue-spreading-in-haridwar-five-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में फैल रहा डेंगू डंक, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में फैल रहा डेंगू डंक, पांच की मौत
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Sep 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी हरिद्वार स्थित भीमगोड़ा बस्ती निवासी डेंगू पीड़ित महिला ने मंगलवार को जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जिले में डेंगू की पांचवीं मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। शहर के लोग भी इस बीमारी से खौफ में हैं। नगर निगम के पार्षद लाखन सिंह ने बताया कि डेंगू से पीड़ित छोटी देवी (पत्नी सुभाष रोहेला) को तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पढ़ें, पहाड़ पर वायरल का हमला, एक की मौत
विज्ञापन
हालत सही नहीं होने पर वहां से महिला को रामकृष्ण मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को तबीयत और बिगड़ने पर उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या लगातार गिरने से ब्लड प्रेशर बेहद कम हो गया। बाद में छोटी देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पढ़ें, मौसमी बुखार से दो की मौत, 50 बीमार
सकते में आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू से हुई महिला की मौत की जानकारी जुटाने में जुट गए। नोडल अधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि महिला की मौत की खबर मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...