फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue spread in Haridwar

डेंगू से 'कांप' रहा हरिद्वार, गांव में बढ़े मरीज

Sat, 28 Sep 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, सुल्तानपुर
अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Sep 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
Dengue spread in Haridwar

डेंगू की बीमारी ने हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के गांवों में पांव पसार लिए हैं। सुल्तानपुर गांव के ईदगाह मोहल्ले में एक परिवार के चार लोगों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद परिजन इलाज के लिए देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


डेंगू के मरीज मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम ने गांव पहुंचकर लोगों को जरूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

डेंगू से बेहाल हरिद्वार
सुल्तानपुर के ईदगाह मोहल्ला निवासी बसीर अहमद को बुखार की शिकायत पर रुड़की स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया था। जांच में कम प्लेटनेट्स सामने आया। इसी परिवार के इशराना और नदीम को भी बुखार होने पर हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती किया था। दोनों में भी डेंगू के लक्षण मिले। डेंगू के लक्षण मिलने के बाद परिजन ने तीनों को देहरादून ले गए।
विज्ञापन


परिवार में बुखार से पीड़ित आरिफा को भी डेंगू की आशंका पर देहरादून ले गए हैं। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच में डेंगू होने की पुष्टि की थी। इसलिए सभी लोगों को इलाज देहरादून के निजी अस्पताल में चल रहा है। गांव में डेंगू के मरीज होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों के आसपास जमा न होने दें पानी
डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. जेएस रावत, मलेरिया सुपरवाइजर उधल सिंह गांव पहुंचे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों के फ्रिज की जांच की। घरों के आसपास रखे टायरों में जमा पानी को खाली करवाया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।

गांव में दो और बुखार पीड़ित
मोहल्ले में दो और लोगों को कुछ दिनों से बुखार है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उन्हें भी डेंगू हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मोहल्ले का अरमान और रेशमा को कुछ दिन से बुखार है। लेकिन, इनकी अभी तक कहीं जांच नहीं कराई गई। फिलहाल बुखार की दवा ही ले रहे हैं।

2011 में फैला था डेंगू
गांव में दो साल पहले भी डेंगू की बीमारी फैली थी। वर्ष 2011 में 60 से अधिक लोगों को डेंगू के मच्छर ने डंक मारा था। वर्ष 2012 में गांव में डेंगू का एक भी मरीज नहीं मिला था।


इनकी भी सुनिए
डेंगू के मरीज होने की सूचना पर गांव का दौरा किया गया। गांव में न तो मरीज और न ही परिजन। लेकिन, जिस तरह से जनपद में डेंगू पांव पसार रहा है उससे क्षेत्र में डेंगू के पाव पसार रहा है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। दूसरे गांवों में भी टीमें भेजी जाएंगी।
- डॉ. अनिल वर्मा, डिप्टी सीएमओ लक्सर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed