{"_id":"57227af54f1c1b783ba92448","slug":"demand-of-arrest-to-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 29 Apr 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करते बजरंग दल कार्यकर्ता।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेलनगर के कारगी क्षेत्र में सोमवार को नाबालिग को भगाने वाले दो बच्चों के बाप को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। कार्यकर्ता कारगी चौक पर सड़क जाम करके और पटेलनगर थाने पर प्रदर्शन करके आरोपी की गिरफ्तारी की मांग अड़े थे।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख सिओ सदर तृप्ति भट्ट मौके पहुंची और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने अपहरण के अगले ही दिन सहारनपुर से नाबालिग को सही सलामत बरामद कर लिया था। पर आरोपी अभी तक फरार है।
विज्ञापन
घर से भगा ले गया नाबालिग को
मालूम हो कि मोहसिन एक नाबालिग को झांसे में लेकर सोमवार को उसके ही घर से भगा ले गया था। इसकी सूचना बजरंग दल को मिली तो दल के कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर थाने में देर रात हंगामा करते हुए नाबालिग की बरामदगी की मांग की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने देर रात ही मोहसिन के खिलाफ अपहरण के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
अगले दिन पुलिस ने सहारनपुर से नाबालिग को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की मां को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पर अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इससे नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा काटा।