फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun temperature touch 40 degree very hot weather

देहरादूनः गर्मी और उमस ने किया बेहाल, रविवार को 40 डिग्री पहुंचा पारा, आज और बढ़ेगा

Mon, 10 Jun 2019 09:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Jun 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
dehradun temperature touch 40 degree very hot weather
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में रविवार को गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने का अनुमान है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं सोमवार को देहरादून में सुबह से ही सूर्य देव कहर बरपाने लगे हैं।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। रविवार को सुबह से दून में तेज धूप खिली रही। जिसकी वजह से दोपहर तक गर्मी और उमस का स्तर काफी बढ़ गया। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री तक अधिक चल रहा है। सोमवार को पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 40
न्यूनतम- 24

11 और 12 को बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना

हल्द्वानी में दक्षिण पूर्व दिशा से चली हवा ने उमस और तपिश से राहत दी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 जून को मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। रविवार को सुबह से ही धूप खिली हुई थी मगर हवा चलने के कारण काफी राहत थी। दक्षिण पूर्व दिशा से चली हवा के कारण तपिश और उमस का एहसास भी कम हुआ। 

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नैनीताल का अधिकतम पारा 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed