{"_id":"4dc3a439a16f3e6b49df0f61860f4fb0","slug":"dehradun-swati-got-admission-in-oxford-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून की बेटी को मिली ऑक्सफोर्ड विवि. में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून की बेटी को मिली ऑक्सफोर्ड विवि. में एंट्री
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की बेटी स्वाति कथूरिया को दुनिया के नामी विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड में प्रवेश मिल गया है। स्वाति ने हाल ही में प्रवेश परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड विवि को दुनिया में तीसरी रैंक मिली है। स्वाति इस विवि से एमबीए का कोर्स करेंगी। देहरादून के रेसकोर्स निवासी विजय कथूरिया और इंदू कथूरिया की बेटी स्वाति कथूरिया ने कांवेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद नोएडा के एक निजी शिक्षण संस्थान से बीटेक कंप्यूटर साइंस पढ़ा।
विज्ञापन
इंफोसिस सहित कई नामी कंपनियों में काम करने के बाद स्वाति इन दिनों एपटेक में सालाना 18 लाख रुपए के पैकेज पर काम कर रही थी। स्वाति के पिता विजय ने बताया कि स्वाति ने विदेश में शिक्षा के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा पास की, जिसमें उसे अच्छे अंक मिले।
विज्ञापन
इसी आधार पर उसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से बुलावा आ गया। स्वाति ने नौकरी छोड़कर ऑक्सफोर्ड में एक वर्षीय एमबीए में दाखिला ले लिया है। स्वाति की ख्वाहिश बड़ी कंपनियों में अच्छी नौकरी की है। ऑक्सफोर्ड में उनके बैच में कुल 350 छात्र हैं, जिनमें से 75 भारतीय हैं। स्वाति के पति भी इंजीनियर हैं।