{"_id":"bf8db7f6be468c1b2ac6f6fb9c775e08","slug":"dehradun-shraddha-in-did-mumbai-audition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"DID: मुंबई ऑडिशन तक पहुंचीं दून की श्रद्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DID: मुंबई ऑडिशन तक पहुंचीं दून की श्रद्धा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 May 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून निवासी श्रद्धा बछेती जी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के मेगा ऑडिशन दौर में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
देश भर के टॉप 400 प्रतिभागियों में जगह बनाने वाली सीमाद्वार निवासी श्रद्धा अब मुंबई में मेगा ऑडिशन देंगी, जहां से 100 प्रतिभागी अगले दौर में जाएंगे। सोमवार को दून पहुंची श्रद्धा का गौतम इंटरनेशनल स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा के साथ छात्रों से मुलाकात के बाद श्रद्धा ने बताया कि वह स्कूल से पिछले साल बारहवीं कर चुकी हैं। अब प्रेमनगर स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी से बीसीए कर रही हैं। पिता नहीं रहे, लेकिन मां दीपा ने हमेशा इच्छा का सम्मान किया।
विज्ञापन
श्रद्धा राष्ट्रीय स्तर की खो-खो खिलाड़ी है। राज्य स्तरीय बास्केटबॉल और फुटबॉल भी खेल चुकी हैं। श्रद्धा का सपना खिलाड़ी के तौर पर पहचान बनाना है, लेकिन डांस भी उन्हें बेहद पसंद है। हालांकि श्रद्धा के पिता उन्हें सैन्य सेवाओं में भेजना चाहते थे।
विज्ञापन