{"_id":"5efb760f69cd5a73b460bc05","slug":"dehradun-scheduled-flights-from-today-at-jolly-grant-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आज से बदला फ्लाइटों का शेड्यूल, ये है नया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आज से बदला फ्लाइटों का शेड्यूल, ये है नया समय
Wed, 01 Jul 2020 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
डोईवाला जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आज से फ्लाइटों का शेड्यूल बदल गया है। एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट सुबह 7:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची और 8:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरी। दूसरी फ्लाइट पंतनगर से 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगी और 11:00 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को मुंबई से दोपहर 12:25 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और यहां से दोपहर 1:05 पर मुंबई के लिए रवाना होगी। इंडिगो की दूसरी फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 1:50 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
इंडिगो की तीसरी फ्लाइट मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बंगलुरु से दोपहर 2:55 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और दोपहर 3:55 बजे वापस रवाना होगी। एयर इंडिया की आखिरी फ्लाइट शाम 7:10 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और शाम 7:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। एयरपोर्ट निदेशक बीके गौतम ने बताया की उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन