फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun's young man sitting in the hot seat of KBC

केबीसी की हॉट सीट पर बैठा देहरादून का नौजवान

Mon, 23 Sep 2013 10:23 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Sep 2013 10:23 AM IST
विज्ञापन
dehradun's young man sitting in the hot seat of KBC

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर इस बार देहरादून के राजवीर बैठे। सहसपुर निवासी और मुंबई में इनकम टैक्स आफिसर राजवीर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देकर अच्छी रकम भी हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन


हालांकि, चैनल से अनुबंध के चलते इस राशि का खुलासा नहीं किया है। शुक्रवार 27 सितंबर को राजवीर का एपिसोड चैनल पर प्रसारित होगा। मूलत: सहसपुर के ढाकी निवासी 37 वर्षीय राजवीर तोमर किसान परिवार से जुड़े हैं। उनके पिता शेर सिंह तोमर सहसपुर में ही रहकर खेती करते हैं। उनकी मां राजबाला भी यहीं रहती हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, इसे स्वास्थ्य नहीं 'बीमार' विभाग कहिए जनाब...
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीआरआर सहसपुर में स्कूली पढ़ाई के बाद राजवीर ने दून के डीबीएस कालेज से बीएससी किया। इसके बाद उनकी नौकरी शिमला में आडिट विभाग में लग गई। छह साल पूर्व वह इनकम टैक्स अधिकारी चुने गए। तब से राजवीर मुंबई में पत्नी अचला और साढ़े तीन साल के बेटे गौतमादित्य संग रह रहे हैं।

अमर उजाला को फोन पर राजवीर ने बताया कि उनके पिता किसान हैं, लेकिन उन्होंने राजवीर को हमेशा अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। बताया कि मां-पिता को शुरुआत से ही उनसे काफी उम्मीदें थीं। आज लग रहा है कि उन्होंने माता-पिता का सपना पूरा किया है।

बताया कि पत्नी अचला को उम्मीद थी कि वह शो से करोड़पति बनकर लौटेंगे, लेकिन वह उस लेवल तक नहीं पहुंच सके। हालांकि, जो भी मिला उससे परिजन बेहद खुश हैं। रविवार से चैनल पर राजवीर का हॉट सीट पर बैठे प्रोमो भी दिखाया जाने लगा है। इसमें अमिताभ बच्चन उनसे 50 लाख का सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

दो हजार में से चुने गए राजवीर
राजवीर ने बताया कि सोनी चैनल पर पूछे गए पहले सवाल का जवाब देने के बाद उनसे फोन पर तीन सवाल पूछे गए। तीनों का सही जवाब देने के बाद उन्हें आडिशन के लिए मुंबई बुलाया गया। अलग-अलग केंद्रों पर दो हजार लोगों का आडिशन हुआ, जिसमें से उन समेत 120 चुने गए। राजवीर ने बताया कि उन्होंने चार लाइफलाइन इस्तेमाल की।


अमिताभ को सुनाए दो गाने
हॉट सीट पर बैठे राजवीर को मैं जट यमला, पगला, दीवाना... गाना सुनाकर पूछा गया यमला, पगला कौन होता है। इसका जवाब मिलने के बाद अमिताभ ने राजवीर से यह गाना गवाया भी। बातचीत के दौरान राजवीर ने अमिताभ को उनकी आवाज में गाया पहला गाना मेरे पास आओ मेरे दोस्तों एक किस्सा सुनो... गाने को कहा।

हालांकि, अमिताभ टाल गए और यह गाना भी राजवीर से ही सुन लिया। इस दौरान राजवीर ने अमिताभ से पूछा कि वह अपना परिवार कैसे चलाते हैं। राजवीर के थियेटर के शौक को देख अमिताभ प्रभावित नजर आए।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed