फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun railway station become brokers 'hub'

देहरादून रेलवे स्टेशन बना दलालों का 'हब'

Wed, 23 Oct 2013 11:11 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Oct 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
Dehradun railway station become brokers 'hub'

सोमवार देर रात देहरादून स्टेशन से माल पार करने में लगे कुछ दलालों को सेल्स टैक्स विभाग वालों ने रोका तो दलाल उनसे भिड़ गए।

विज्ञापन


पढ़ें, सेना के 'जवानों' को ऐसे ठग रही सरकार

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन हंगामा करने वाले कुछ दलाल फरार हो गए। अमर उजाला हर रोज बता रहा है कि विभिन्न ट्रेनों से सेल्स टैक्स की चोरी करके माल दून आ रहा है।
विज्ञापन


टैक्स विभाग ने की सख्ती
इसके बाद स्टेशन पर सेल्स टैक्स विभाग ने सख्ती कर दी है। इस वजह से अधिकतर माल स्टेशन पर ही रखा है। लेकिन रात में जब सेल्स टैक्स विभाग के लोग ढीले पड़ जाते हैं तो दलाल माल पार करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात सामान ले जाते वक्त कुछ दुकानदार और दलालों का सेल्स टैक्स वालों से विवाद हो गया।

हंगामे की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने योगेश पुत्र चंद्रपाल निवासी अपर रेलवे कालोनी और हरेंद्र पुत्र रामशीश पाल व शकील अहमद पुत्र आफताब अहमद दोनों निवासी कुसुम विहार को गिरफ्तार किया है।


पढ़ें, 'ऐसे नहीं संभल पाएगी उत्तराखंड की विरासत'

वहीं, सूत्रों का दावा है कि सोमवार रात दलाल स्टेशन से काफी सामान उठा ले गए। हालांकि मंगलवार को भी स्टेशन पर पार्सल के ढेर लगे रहे। सेल्स टैक्स का प्रवर्तन दल भी अब गेट पर मौजूद है।

रेलकर्मियों के दबाव में एक को छोड़ा
सूत्रों के मुताबिक हंगामे में एक रेलकर्मी को भी पकड़ा गया था। लेकिन रात को रेलकर्मियों ने उसे छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया।

रेलकर्मियों का कहना था कि दलालों के हंगामे का रेलवे के कर्मचारी ने विरोध किया था। इसलिए उसे पकड़ना ठीक नहीं है। दबाव में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

आज भी आ रहा है माल
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को भी दून स्टेशन पर बिना सेल्स टैक्स चुकाए लाखों का माल आ रहा है। इसमें रेडीमेड सामान के 12 नग, 25 नग इलेक्ट्रानिक सामान और हार्डवेयर सामान के दस नग मसूरी एक्सप्रेस में दिल्ली में लोड किए गए हैं। यह माल सुबह दून स्टेशन पर पहुंच जाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed