{"_id":"311ab278d0074e28f656d6bff2591c14","slug":"dehradun-priyanshu-famous-in-hollywood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड में धमाल मचा रहे देहरादून के प्रियांशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉलीवुड में धमाल मचा रहे देहरादून के प्रियांशु
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Jan 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में तेग बहादुर रोड के रहने वाले प्रियांशु उनियाल की अब तक दस हॉलीवुड फिल्में आ चुकी हैं। अब 29 जनवरी को उनकी फिल्म ‘द फाइनेस्ट ऑवर’ रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। प्रियांशु फिल्म में विजुअल इफेक्ट डाइरेक्टर है। पिछले साल ही प्रियांशु की दो फिल्में दून के सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई।
विज्ञापन
दो महीने पहले ही नाइट एट द म्यूजियम पार्ट-3 और गूजबांब रिलीज हुई। उन दिनों प्रियांशु खुद दून में थे उन्होंने पिता राकेश उनियाल के साथ अपनी फिल्में देखी। राकेश ने बताया कि बेटा इन दिनों फ्रांस में है।
विज्ञापन
विदेशों में अलग-अलग जगहों पर रहकर उसने बतौर विजुअल डाइरेक्टर काम किया है। बताया कि बेटे ने मार्शल स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर और फिर पुणे से एनीमेशन का कोर्स किया।
विज्ञापन
ये है कहानी
29 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘द फाइनेस्ट ऑवर’ की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। यह वर्ष 1952 की इंग्लैंड के पास की जगह की घटना है। जब तेल ले जाने वाला शिप अचानक टूट गया।
तब शिप 70 फीट हाइट पर समंदर में लहरे उठ रही थी। तब रेस्क्यू कर तीस सेलर को जैसे-तैसे बचाया गया। तेल के टैकरों से भरा शिप डूब गया था, हालांकि सभी को बचा लिया गया।