{"_id":"924bf0563df64d826917ce54ab66a6f6","slug":"dehradun-premier-league-start-in-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में दून पर छाएगा 'डीपीएल' का खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में दून पर छाएगा 'डीपीएल' का खुमार
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Jan 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 टीमें और महीने भर का रोमांच, हर चौके और छक्के पर उत्तराखंडी लोक संगीत की गूंज..जनवरी महीने में कुछ ऐसा नजारा देहरादून में दिखाई देगा।
विज्ञापन
लोक संगीत का लगेगा तड़का
जी हां देहरादून में पहली बार ऐसे टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसमें गेंद बाउंड्री पार पहुंचते ही उत्तराखंडी लोक संगीत के बीच लोक कलाकार डांस करेंगे।
पढ़ें,'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पांडे जी
विज्ञापन
फुटबाल के दीवाने दून शहर में अब क्रिकेट का खुमार छाने को तैयार है। फटाफट क्रिकेट के प्रारूप में प्रसिद्घ हो चुके आईपीएल की तर्ज पर अब देहरादून में डीपीएल की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की टीमें ही लेंगी भाग
इसमें उत्तराखंड की ही टीमें खेल सकेंगी। वहीं टीमों में भी सिर्फ उत्तराखंड के खिलाड़ी खेलने के अधिकारी होंगे। टीमों में बाहरी जिले या प्रदेश से खिलाड़ी शामिल करने पर टीम को डिस्क्वालीफाई कर दिया जाएगा।
पढ़ें,CLAT के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
लीग के प्रमुख आयोजक उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जावेद बट्ट का कहना है लीग में 24 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड के किसी भी जिले की टीम शामिल हो सकती है। लेकिन टीम को रहने और खाने का इंतजाम खुद करना पड़ेगा।
ढाई लाख की इनामी राशि
प्रीमियर लीग में करीब ढाई लाख की राशि इनाम के तौर वितरित की जाएगी। लीग का उद्घाटन आईएएस बनाम आईपीएस और पॉलिटिकल टीम बनाम मीडिया के बीच मैत्री मैचों के साथ होगा।
पढ़ें,नए साल के साथ बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू
वहीं हर चौके और छक्के पर उत्तराखंडी कलाकारा लोकनृत्य की प्रस्तुति भी देंगे। लीग को सफल बनाने के लिए राजेंद्र स्पोर्ट्स, हिमालयन स्पोर्ट्स और डीके स्पोर्ट्स भी सहयोग कर रहे हैं।
लीग के नियम-
- -लीग शुरू होने से पहले करनी होगी टीम की घोषणा
- -पूरी लीग में पहले घोषित 15 सदस्यी टीम ही खेल सकेगी
- -सिर्फ उत्तराखंड मूल के खिलाड़ी ही कर सकेंगे प्रतिभाग
- -एक टीम को मिलेंगे 5 लीग मैच खेलने के मौके