{"_id":"56d937464f1c1bb4048b45c6","slug":"dehradun-pradhyuman-tere-bin-laden-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आपको पता है देहरादून से है बॉलीवुड का 'लादेन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या आपको पता है देहरादून से है बॉलीवुड का 'लादेन'
राजीव गुप्ता/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
प्रद्युमन सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओसामा बिन लादेन के जीवन चरित्र को बॉलीवुड में नए अंदाज में पेश करने वाली तेरे बिन लादेन फिल्म याद है न आपको। जी हां, ओसामा बिन लादेन का वह चरित्र बड़े पर्दे पर जिंदा करने वाले देहरादून के प्रद्युमन सिंह आजकल इस फिल्म के सिक्वल को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रद्युमन ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
देहरादून के मोहिनी रोड निवासी मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड कैप्टन सतीश शमशेर सिंह और उनकी भाभी डा. नीता राई इन दिनों काफी खुश हैं। उनके भाई प्रद्युमन सिंह की नई फिल्म ‘तेरे बिन लादेन : डेड और एलाइव’ बड़े पर्दे पर चमक बिखेर रही है।
विज्ञापन
प्रद्युमन ने इस संबंध में फोन पर हुई बातचीत में बताया कि फिल्म में उनके किरदार का नाम पद्दी सिंह है। यह एक फार्स कॉमेडी फिल्म है।
इससे पहली फिल्म एक व्यंग्य था। इस फिल्म में अमेरिका के लादेन को मारने के बाद का सीन क्रिएट करने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को दर्शकों के बीच एक सप्ताह में ही खूब वाहवाही मिल गई है। रंगमंच से लंबे समय तक जुड़े रहे प्रद्युमन का कहना है कि उनकी यह पहली फिल्में उनके साथी रंगमंच से जुड़े आर्टिस्ट अभिषेक शर्मा ने उन्हें ऑफर की थी। फिल्म के सिक्वल में उनके साथ कामेडियन मनीष पॉल भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
ओसामा बनने को की खास तैयारियां
प्रद्युमन ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार पद्दी सिंह का है जो कि पंजाब का एक गायक है और मुंबई में अपना भविष्य बनाने आया है। उसकी किसी के साथ दाल नहीं गलती। इस बीच उसकी मुलाकात एक संघर्षशील फिल्म निर्देशक से होती है जो किरदार मनीष पॉल कर रहे हैं।
दोनों मिलकर आइडिया आता है कि दहशत का पर्याय रहे ओसामा बिन लादेन के ऊपर फिल्म बनाई जाए। उनका यह आइडिया दोनों को ही मुंबई में स्थापित कर देता है। प्रद्युमन खुद स्क्रिप्ट राइटर भी हैं और आजकल अनिल कपूर प्रोडक्शन के लिए एक कहानी लिख रहे हैं।
प्रद्युमन ने ओसामा बिन लादेन का किरदार अदा करने के लिए खास तैयारियां की। उन्होंने ओसामा के कई वीडियो देखे, किताबें पढ़ी और वजन कम किया। पाकिस्तानी लहजा भी सीखा। तब जाकर वह इस रोल में फिट बैठ पाए। जब पहली बार वह पर्दे पर ओसामा के रूप में नजर आए तो कई लोग धोखा खा गए। प्रद्युमन आगे भी ऐसी ही फिल्में करना चाहते हैं।