फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun police climbs on mount Everest

मित्र पुलिस ने फतह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, रच दिया इतिहास

Sun, 20 May 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 May 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
dehradun police climbs on mount Everest
Mount Everest - फोटो : file photo

उत्तराखंड पुलिस ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। ऐसा करने वाली उत्तराखंड पुलिस भारत की पहली राज्य पुलिस बन गई है।

विज्ञापन


रविवार को 11 सदस्यों के दो दलों में से पांच सदस्य 8848 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ गए। जबकि, चार अभी वेदर विंडो मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इनके भी सोमवार तक चोटी फतह करने की संभावना है। वहीं, आईजी संजय गुंज्याल समेत चार सदस्य बेस कैंप में आरोहण करने वाली टीम को निर्देशित कर रहे हैं। पुलिस टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 29 मार्च को आईजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में 15 सदस्यीय पुलिस दल माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान 2018 के लिए निकला था। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस दल के 11 सदस्यों ने दो समूहों में बंटकर 15 मई से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना शुरू किया था। पहले दल में कांस्टेबल मनोज जोशी, विजेंद्र कुड़ियाल, प्रवीण, योगेश रावत सूर्यकांत और रोशन भंडारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, दूसरे दल में एएसपी नवनीत भुल्लर, इंस्पेक्टर संजय उप्रेती, फायर मैन रवि, विरेंद्र और सुशील शामिल थे। इनमें से रविवार सुबह आठ बजे पहले दल के पांच सदस्य माउंट एवरेस्ट पर चढ़ गए। जबकि, रोशन कोठारी तकनीकी कारण से नहीं चढ़ पाए। वहीं, दूसरे समूह के सदस्यों में से कांस्टेबल सुशील ऑक्सीजन की कमी होने के कारण रास्ते में रुकना पड़ा। अशोक कुमार ने बताया कि दूसरा एएसपी नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में दूसरा दल अभी वेदर विंडो का इंतजार कर रहा है। मौसम अनुकूल मिलने पर यह भी रविवार रात या फिर सोमवार तक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed