फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Labourer buried under rubble During Digging Sewer line

देहरादून: स्मार्ट सिटी के कार्य के दौरान सीवर लाइन डालते वक्त गिरा मलबा, मजदूर दबा

Thu, 26 Aug 2021 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Aug 2021 11:17 PM IST
सार

बुधवार को दिनभर हुई बारिश के कारण गड्ढे के आसपास की जमीन दलदली हो रही थी। इसी बीच एक मजदूर उसमें काम करने के लिए उतर गया। इसी बीच दलदली जमीन का मलबा उस पर गिर गया।

विज्ञापन
Dehradun News: Labourer buried under rubble During Digging Sewer line
मलबे में दबा मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में लैंसडोन चौक पर सीवर लाइन डालते वक्त एक मजदूर मलबे में दब गया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। फायर ब्रिगेड और स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों ने मजदूर को वहां से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूर का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


घटना लैंसडाउन चौक की है। यहां स्मार्ट सिटी के तहत सीवर लाइन बिछाई जा रही है। बुधवार को दिनभर हुई बारिश के कारण गड्ढे के आसपास की जमीन दलदली हो रही थी। इसी बीच एक मजदूर वासुदेव (निवासी नगीना, बिजनौर) उसमें काम करने के लिए उतर गया। इसी बीच दलदली जमीन का मलबा उस पर गिर गया।
विज्ञापन


नीचे से जमीन खिसकी तो ऊपर से सड़क भी टूटकर गड्ढे में गिर गई। साथी मजदूरों ने शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और स्मार्ट सिटी के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर सिर ही मलबे से बाहर था। फायर ब्रिगेड के जवानों ने वहां पर खुदाई शुरू की और कुछ देर बाद ही मजदूर को निकाल लिया गया। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घायल मजदूर को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खतरे की जद में आए लोगों की सुरक्षा के नहीं कोई इंतजाम : धस्माना
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बिंदाल और रिस्पना किनारे बसी मलिन बस्तियों में पिछले तीन दिन में भारी बारिश से हुए नुकसान की किसी प्रकार की भरपाई तो दूर शासन-प्रशासन ने खतरे की जद में आए लोगों की सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं किए। बृहस्पवितार को बिंदाल व रिस्पना किनारे बसे संगम विहार, गांधी ग्राम व कंडोली क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों से मुलाकात के बाद धस्माना ने यह बात कही।


धस्माना ने बताया 24 अगस्त की रात भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की सूचना जिलाधिकारी व एसडीआरएफ को दी गई, लेकिन तीसरे दिन तक भी क्षेत्र के प्रभावित लोगों के बचाव की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। धस्माना ने गांधी ग्राम मौके से ही जिलाधिकारी से इस बारे में शिकायत की। जिलाधिकारी ने धस्माना को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कांवली अध्यक्ष अल्ताफ, संजय भारती, प्रमोद गुप्ता, अंजू भारती, अनिल डोबरियाल, राशिद शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed