फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun municipal corporation

देहरादून नगर निगम नहीं देहरादून 'नरक' निगम

Tue, 03 Dec 2013 12:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Dec 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
dehradun municipal corporation

दूसरे राज्यों में नगर निगम जहां करोड़ों रुपयों राजस्व कमा कर महानगरों का विकास कर रहे हैं, वहीं देहरादून में शहर का कूड़ा तक नहीं उठ पा रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, दून के युवाओं को अपना 'शिकार' बनाएंगे मोदी
विज्ञापन


आपसी खींचतान और सियासत में नगर निगम इस कदर उलझ गया है कि कमाई तो दूर वह अपने जिम्मे का काम भी नहीं निपटा पा रहा है। इसी के चलते केंद्र का जेएनयूआरआरएम डोर-टू-डोर प्रोजेक्ट यहां फेल होने के कगार पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमीशनखोरी और सरकारी दखल ने बनाया निठल्ला
वहीं कमीशनखोरी और सरकार के दखल ने निगम को और निठल्ला बना दिया है। किसी भी नगर निगम के लिए सबसे ‘बेसिक’ काम होता है शहर की सफाई व्यवस्था।

अब इसे विडंबना ही कहेंगे कि दून में सफाई व्यवस्था इस कदर चौपट हो चुकी है कि उसके लिए प्रमुख सचिव को सड़क पर उतरना पड़ रहा है और सरकार भी सीधे इसमें दखलअंदाजी कर रही है।

पढ़ें, ऐसा क्या हुआ कि रामदेव के गहरे दोस्त हो गए 'जुदा'

निगम की आपसी राजनीति और खीचांतान के कारण जेएनएनयूआरएम योजना के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम भी लगभग फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच गया है। पहले चरण में शहर के बीस वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान बंद कर दिया गया है।

मेयर के निर्देशों को मानें
अभी कई और वार्डों से कंपनी कूड़ा उठान बंद कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी को फेल करने के पीछे कमीशनखोरी का खेल भी है।

वहीं निगम की राजनीति में विधायकों के दखल ने भी यहां का बेड़ा गर्क कर दिया है। कंपनी से बीस वार्ड इसलिए छीन लिए गए क्योंकि एक विधायक ने सरकार पर इसके लिए दबाव डाला था।

मेयर विनोद चमोली ने का कहना कि सरकार को जहां अधिकारियों पर अंकुश लगाते हुए उन्हें यह निर्देशित करना चाहिए कि वे मेयर के निर्देशों को मानें।

इसके उलट सरकार अधिकारियों को राजनीति करने के लिए उकसा रही है। उधर, विधायक भी सीधे निगम के काम में दखल दे रहे हैं। ऐसे में कैसे कोई मेयर नगर निगम चला पाएगा।

इनसे सबक ले नगर निगम
हैदराबाद की नगर निगम तीन सौ करोड़ रुपए से ज्यादा राजस्व हर साल कमाती है। इससे वह महानगर का सुंदरीकरण और विकास का कार्य करती है। हैदराबाद की सफाई व्यवस्था की सभी तारीफ करते हैं।


इतना ही नहीं मुरादाबाद नगर निगम भी अपने दम पर हर साल पचास करोड़ रुपए के विकास कार्य कराता है। यहां देहरादून नगर निगम अभी तक अपने पांव पर खड़ा भी नहीं हो सका है। जबकि यह राजधानी है।

पार्षदों को है टेंशन
जिन वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान अच्छी तरह से हो रहा था वहां के लोगों को भी अब इस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ सकता है। क्योंकि कांग्रेसी पार्षद डीवीडब्ल्यूएम कंपनी का विरोध कर रहे हैं।

ऐसे में उनकी मजबूरी है कि सभी पार्षदों को इसका विरोध करना होगा। सूत्रों के अनुसार, कई पार्षद चिंता में है। क्योंकि उनके क्षेत्र में कंपनी अच्छा काम कर रही थी। लेकिन मजबूरन उन्हें अब इसे हटाने की मांग करनी पड़ रही है। उन्हें डर है कि कहीं जनता पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में भी संशय
जेएनएनयूआरएम प्रोजेक्ट के पहले चरण में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान होना था। जबकि सेकेंड फेज में शीशमझाड़ी, सेलाकुई में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जाना था। उसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने आपत्ति लगा दी थी।

इस बीच कई साल तक मामला लटकने के बाद कुछ माह पूर्व ही केंद्र ने उसे क्लीन चिट दे दी। नगर निगम के अधिकारी अभी तक दिल्ली से एनओसी तक नहीं ला पाए हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed