फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Court Will be open roster-wise from today due to coronavirus

देहरादून: आज से रोस्टरवार खुलेंगी अदालतें, कोरोना संक्रमण के चलते जिला जज ने लिया फैसला 

Tue, 15 Sep 2020 11:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Sep 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Dehradun: Court Will be open roster-wise from today due to coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से कोर्ट में फिर रोस्टर शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में सोमवार को जिला जज प्रशांत जोशी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


लॉकडाउन लागू होने से पहले 21 मार्च को ही अदालतें बंद कर दी गईं थी, लेकिन इसके बाद 29 मई से रोस्टरवार अदालतें खोली गईं। इस दौरान केवल जरूरी केसों को ही सुना गया और ज्यादातर प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की गई। इसके बाद जैसे जैसे अनलॉक की गाइडलाइन जारी हुईं वैसे ही अदालतों के खुलने को लेकर भी आदेश बदलते गए। बीते कुछ दिनों से ज्यादातर कोर्ट खुली हुई थीं। 
विज्ञापन


अब जिला जज प्रशांत जोशी ने रोस्टरवार अदालतें खोले जाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश हुबहू 29 मई का ही लागू होगा। इसके लिए एहतियात भी पहले जैसी ही बरती जानी हैं। इसके लिए सत्र न्यायालय, सिविल न्यायायल, सीजेएम कोर्ट और विकासनगर कोर्ट का अलग-अलग रोस्टर तया किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed