फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun bar association election result.

बार एसोसिएशन चुनाव में कंडवाल बने अध्यक्ष

Fri, 27 Feb 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Feb 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
dehradun bar association election result.

दून बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल विजयी रहे।

विज्ञापन


उन्होंने राजीव शर्मा को 198 मतों से हराया। मनमोहन कंडवाल को 1103 और राजीव शर्मा को 905 मत मिले। वही सचिव पद पर अनिल गांधी 868 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही विजयी रहे प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की।

दून बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश टी पाल और संयुक्त सचिव पद पर भानू प्रताप सिसौदिया लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए। वही आडिटर पद पर आशुतोष गुलाटी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अल्पना जदली ने बाजी मारी। चुनाव में 79 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


2537 में से 2020 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तक मतदान प्रतिशत कम रहा। जबकि दोपहर बाद मतदान में तेजी आयी। बारह बजे तक 780 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी एलबी गुरुंग ने परिणामों की घोषणा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों के लिए चैंबर और पार्किंग की समस्या दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।


किसे मिले कितने मत
अध्यक्ष
मनमोहन कंडवाल-1103
राजीव शर्मा-905

सचिव
अनिल गांधी-868
अनिल कुमार शर्मा-368
अनिल पंडित-579
कमल विरमानी-198

उपाध्यक्ष
प्रकाश टी पाल-827
राजीव गुप्ता-385
शंभू ममगई-774

संयुक्त सचिव

भानू प्रताप सिसौदिया-1179
अरविंद शर्मा-429
संदीप कुमार-379

आडिटर
आशुतोष गुलाटी-635
प्रीतम असवाल-404
सत्या डोगरा-434
शैलेंद्र कुमार-445

दस प्लस कार्यकारिणी सदस्य
विपिन सिंह-706
जितेंद्र दुग्गल-701
विनोद कुमार-574

पांच प्लस
ललित भंडारी-1525
पंकज भंडारी-442

तीन प्लस पुरुष
रघुवीर सिंह गुसांई-869
कृष्ण कुमार-245
नीरज कुमार-499
समीर-365

सात प्लस
सुखवीर सिंह-1059
अमित डंगवाल-950

पुस्तकालय अध्यक्ष
अल्पना जदली-725
अर्पणा चौहान-451
आरएस भारती-715

तीन प्लस महिला
तसनीम आइशा निर्विरोध निर्वाचित
   
मंत्री और विधायक भी पहुंचे मतदान करने
दून बार एसोसिएशन के चुनाव में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल और डोईवाला से विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने भी मतदान कर मताधिकार का प्रयोग किया। खेल मंत्री दोपहर एक बजे और डोईवाला विधायक डेढ़ बजे मतदान को पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed