{"_id":"75934875db1e567497623b53d6ef6ee7","slug":"crocodile-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी पर नहीं घर में ही मगरमच्छ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी पर नहीं घर में ही मगरमच्छ...
अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 20 Sep 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
गंगा के तराई वाले हिस्सों में मगरमच्छ गंगा से निकल कर लोगों के घरों में घुस जा रहे हैं। आए दिन कहीं न कही हरिद्वार जिले के गांवों में मगरमच्छ के बस्तियों में घुसने से लोग दहशत में है।
विज्ञापन
हरिद्वार जनपद के जैतपुर गांव में गुरुवार रात मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ के घर में घुसने के कारण लोग रातभर डर के कारण सो तक नहीं सके।
विज्ञापन
वन विभाग ने गंगा में छोड़ा
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंचे। बाद में वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ कर गंगा में वापस छोड़ दिया।
लक्सर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर में गुरुवार रात बारह बजे एक मगरमच्छ निकल आया। चार फिट लंबे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए।
खौफ में ग्रामीण
एक घंटे से ज्यादा तक ग्रामीण रोशनी करके मगरमच्छ पर नजर रखे रहे। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने जाल डालकर मगरमच्छ को काबू में लिया।
विज्ञापन
लक्सर रेंज के रेंजर मान सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया गया। दूसरी ओर ग्रामीण इस घटना से बेहद डरे हुए हैं।