{"_id":"157afd271ff7760999f3f9815e3b242d","slug":"women-molested-by-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने दिया धोखा तो थाने पहुंची तीन बच्चों की मां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने दिया धोखा तो थाने पहुंची तीन बच्चों की मां
अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 18 Feb 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर क्षेत्र में तीन बच्चों की मां को प्रेमी ने धोखा दिया तो महिला शादी कराने की गुहार लेकर कोतवाली पहुंच गई। उसने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने तथा बाद में मुकरने का आरोप प्रेमी पर लगाया है। गांव में हुई पंचायत में भी उनकी कोर्ट मैरिज करने पर सहमति हुई थी लेकिन अब आरोपी कहीं फरार हो गया।
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां है पीड़िता
क्षेत्र में रहने वाली इस महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक शादी का झांसा देकर तीन साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
पढ़ें, बदरीनाथ रावल के खिलाफ डटी है पीड़िता
विज्ञापन
कुछ दिन पहले पता चला कि प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया गया है। इस पर महिला ने हंगामा किया तो गांव में पंचायत हुई।
कोर्ट मैरिज पर बनी थी सहमति
महिला का कहना है कि जिम्मेदार लोगों ने दोनों की कोर्ट मैरिज कराने का भरोसा दिलाया था। आजकल में कोर्ट मैरिज होनी थी लेकिन दो दिन पहले प्रेमी कहीं फरार हो गया।
पढ़ें, फैक्ट्री में धमाकों से दहली रुड़की
महिला का आरोप है कि वह जान बूझकर कहीं गया है और प्रेमी के परिजन भी इस मामले में आरोपी के साथ मिले हुए हैं। उसने पुलिस से प्रेमी के साथ उसकी शादी कराने अन्यथा कार्रवाई करने की मां की है। मामले की जांच कर रहे दारोगा जेआर जखमोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।